ट्विटर पर क्यों ट्रेंड होने लगा है 'टाइगर 3'? शूटिंग सेट से वीडियो हुआ लीक, कुछ ऐसा एक्शन करते दिखे सलमान खान
Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के फैंस इस समय बड़ी ही बेसब्री से उनकी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर मूवी 'टाइगर 3' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल ईद के मौके पर सलमना खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया। ऐसे में अब भाईजान के फैंस को उनकी अगली फिल्म टाइगर 3 का इंतजार है। लोग सलमान खान को स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन करते हुए देखना चाहते हैं।
आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फ्रेंचाइजी फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में और दूसरा साल 2017 में रिलीज हुआ था। अब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर सलमान खान धमाका करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। ये जोड़ी फिल्म के पहले पार्ट से लोगों को एंटरटेन कर रही है।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है 'टाइगर 3'
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं और आदित्य चोपड़ा ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। आपको बता दें कि इस समय ट्विटर पर #Tiger3 तेजी से ट्रेंड हो रहा है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। लोगों की मानें तो इसमें किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह ही जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। खबर है कि फिल्म के कई एक्शन सीन्स की शूटिंग रूस में हुई है।
फिल्म से एक्शन सीन का वीडियो हुआ लीक
खबर है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये मूली के शूटिंग सीन्स के वीडियो हैं। वीडियो में ताबड़तोड़ एक्शन देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगेगा जैसे एक्शन सीन्स को दिखाने के लिए बहुत ही हाई लेवल की शूटिंग की गई है। इस तरह के एक्शन सीन्स देखकर लोग हैरान हो रहा हैं और फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं सलमान खान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्म 'टाइगर 3' के एक्शन सीन्स के वीडियो में देखा जा सकता है कि मूली की शूटिंग के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक्शन सीन में फुल स्पीड में एक कार को आते देखा जा सकता है। वहीं सेट पर सलमान खान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। भाईजान अपने पुराने किरदार अविनाश सिंह राठौड़ वाले मोड में दिखाई दे रहे हैं।
Latest - #SalmanKhan shooting for #Tiger3. 🔥 Just look at the MASSIVE SET...!!! 😮
— Mohammed Sohail ❁ (@ItsSohailM) July 20, 2023
Action will meet grandeur.. on big screen can't wait.. 💥💥💥 pic.twitter.com/dMZ9RBxA6F
10 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म टाइगर 3 में इस बार सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ रुपए है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके यानी आगामी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications