काले हिरण ने उड़ाई सलमान की नींदे, 26 साल से गले की फांस! कानूनी पचड़े से निकल बिश्नोई के निशाने पर क्यों?
Salman Khan Vs Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले से जुड़ी कानूनी परेशानियां पिछले 26 सालों से सताती आ रही हैं। हालांकि, लंबे संघर्ष के बाद कानूनी पचड़ों से सलमान ने खुद को काफी हद तक बाहर निकाल लिया, लेकिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की नजरों चढ़ गए।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों ने सलमान की नींद उड़ा दी हैं। हाल ही में, सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम हत्या कर दी गई। नाम लॉरेंस बिश्नोई का ही सामने आया। काले हिरण का केस सलमान के लिए एक ऐसा दर्द है, जो छिपाए न छीपे। आइए जानते हैं आखिर क्यों सलमान की जान का दुश्मन बना बिश्नोई...

क्या था काले हिरण के शिकार का मामला?
अक्टूबर 1998 में, सलमान खान पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया। काले हिरण का शिकार भारत में अवैध है, क्योंकि यह एक संरक्षित जानवर है।
इस मामले में एक्टर सैफ अली खान, एक्ट्रेस नीलम, एक्ट्रेस तब्बू, और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को भी सह-आरोपी बनाया गया था, लेकिन बाद में इन्हें बरी कर दिया गया। करीब दो दशकों तक चले इस मुकदमे के बाद, 2018 में सलमान खान को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई गई थी, हालांकि वे जमानत पर बाहर आ गए थे।
कानूनी पचड़े से निकले तो, बिच्छू की तरह लिपटा बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई ने पहली बार 2018 में सलमान खान को धमकी दी थी कि वह उन्हें मार डालेगा। इस धमकी के बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई, लेकिन समय-समय पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिलती रहीं। खासकर जब पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में आया, तो सलमान को भी फिर से धमकियां मिलने लगीं।
बिश्नोई समुदाय की आस्था के कारण लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को अपने मुख्य निशाने पर लिया हुआ है। बिश्नोई का कहना है कि जब तक सलमान को काले हिरण के शिकार के लिए दंडित नहीं किया जाएगा, तब तक वह शांत नहीं बैठेगा।
ये भी पढ़ें- लॉरेंस की क्राइम कुंडली! 11 राज्यों में 700 शूटर्स की सेना, किसके पास कौन सा इलाका? कहां से आते हैं हथियार?
क्यों पीछे पड़ा है सलमान के बिश्नोई?
लॉरेंस बिश्नोई समुदाय, जिसका काले हिरण से गहरा संबंध है, इस मामले में सलमान खान के खिलाफ है। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को अपना आध्यात्मिक गुरु जम्भेश्वर का पुनर्जन्म मानता है। बिश्नोई समुदाय के अनुसार, काले हिरण की हत्या धर्म और आस्था पर सीधा हमला है।
बिश्नोई समुदाय के लोग काले हिरण को पवित्र और आध्यात्मिक मानते हैं। इस समुदाय की स्थापना गुरु जम्भेश्वर द्वारा 15वीं शताब्दी में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा करना था। बिश्नोई समुदाय के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वन्यजीवों, खासकर काले हिरणों की सुरक्षा है। इस समुदाय के लोग पेड़ों और जानवरों की रक्षा के लिए अपने जीवन की भी परवाह नहीं करते।
ये भी पढ़ें - बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, जहां भी जाएंगे पहले पुलिस करेगी जांच
सलमान खान की बढ़ाई की सुरक्षा
बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है, क्योंकि बाबा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग ने एक संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा था कि दाऊद इब्राहिम और सलमान खान का साथ देने वालों की खैर नहीं। यह कोई पहली बार नहीं था, जब सलमान को धमकी मिली हो।
बीती, 14 अप्रैल 2024 को, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने 5 राउंड फायरिंग कराई गई। उस वक्त भी लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था। ऐसे में सलमान के Y+ सुरक्षा दी गई है।
कितनी होती है काले हिरण की कीमत?
काले हिरण का शिकार गैरकानूनी है, फिर भी ब्लैक मार्केट में इसकी काफी मांग है। इसके मांस और अंगों का उपयोग सजावट और दवाइयां बनाने में किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक काले हिरण की कीमत 15 से 20 लाख रुपये तक हो सकती है।
सलमान खान का काले हिरण शिकार मामला उनके जीवन का एक ऐसा अध्याय है, जो समय-समय पर विवादों में घिरा रहा है। कानून से राहत पाने के बाद भी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। बिश्नोई समुदाय की धार्मिक आस्थाओं और कानून के बीच यह मामला लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा। सलमान की सुरक्षा को देखते हुए, यह जरूरी है कि कानून और प्रशासन दोनों इस स्थिति पर सतर्कता बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- सलमान ही नहीं शेरा पर भी मंडरा रही ख़तरे की घंटी! बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद के बॉडीगार्ड का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications