बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, जहां भी जाएंगे पहले पुलिस करेगी जांच

Salman Khan Security: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के करीबी दोस्त और पूर्व महाराष्ट्र मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ज्यादा सुरक्षा दी गई है। इस दुखद घटना के बाद, उनकी सुरक्षा Y-प्लस स्तर तक बढ़ा दी गई है, जिसमें एक पुलिस सुरक्षा वाहन भी शामिल है, जो उनके वाहन के साथ चलता है।

सलमान खान को पहले से ही Y-प्लस सिक्योरिटी मिल रही है। लेकिन अब इसका स्तर बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस अब एक्टर की सुरक्षा के लिए हर वक्त निगरानी करेगी। यह सुरक्षा बढ़ोतरी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आए खतरों के चलते की जा रही है।

Salman Khan

Y-प्लस सुरक्षा में सलमान खान को व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों और एक सुरक्षा वाहन दिया गया है, जो उनकी यात्रा के दौरान हमेशा मौजूद रहता है। एक कांस्टेबल भी उनके साथ रहता है, जो विभिन्न हथियारों का उपयोग कर सकता है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है, जहां कर्मचारियों को अंदर और बाहर तैनात किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले भी सलमान खान को निशाना बनाया है और पिछले कुछ वर्षों में उन्हें बार-बार धमकियां दी हैं। इस साल सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी और इसकी जिम्मदेरी लॉरेंस गैंग ने ली। हालांकि इस घटना के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

वहीं अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ये मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, बाबा से पहले लॉरेंस गैंग के निशाने पर मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी थे। सितंबर के महीने में वह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे तो दो शूटर्स ने उनका पीछा किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस को इसकी सुचना मिल गई थी और वह अपनी साजिश नाकामयाब हो गए।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान ने बिग-बॉस 18 की शूटिंग रोक दी थी। अब खबर है कि वीकेंड का वार शूट करने के लिए सेट पर हर तरफ सुरक्षा मौजूद रहेगी। वहीं एक्टर फिल्म सिकंदर की शूटिंग भी शुरू करेंगे। बता दें कि, बाबा की हत्या के मामले में अब तक पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Baba Siddique Murder Case: तीसरा आरोपी प्रवीण लोनकर गिरफ्तार, कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+