मेकर्स ने क्यों बदला कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम? सामने आई ये बड़ी वजह

फिल्म भूल-भूलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का नाम भी बदल दिया है।

मुंबई, 1 अगस्त: फिल्म भूल-भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' में साथ नजर आने वाले हैं। फैस दोनों के एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। 'भूल भुलैया 2' में धमाल मचाने के बाद ये जोड़ी अब एक और फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बीच दोनों की अपकमिंग फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' को लेकर खबरें हैं कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचने के लिए मेकर्स ने कार्तिक-कियारा की फिल्म का नाम बदल दिया है।

Kartik Aaryan

मेकर्स ने बदला नाम
हाल ही में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम में कियारा के साथ अपनी अगली फिल्म की झलक पेश करते हुए उन्हें विश किया। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे कथा तुम्हारा सत्प्रेम। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, पहले फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा था, लेकिन धार्मिक भावनाएं आहत न हों.. इसके लिए मेकर्स ने फिल्म का नाम सत्यप्रेम की कथा कर दिया है।

फैंस को दिखाई पहली झलक
कार्तिक आर्यन ने कियारा को बर्थडे विश करते हुए फिल्म की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। पोस्टर में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री भी फैंस को खूब भा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की फिल्म भूल-भूलैया 2 देखने के बाद से दोनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

सत्यप्रेम बने कार्तिक
फिल्म में कार्तिक आर्यन सत्यप्रेम की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जबकि कियारा आडवाणी को कथा का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म के पहले पोस्टर में दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। दोनों एक दूसरे के क्लोज हैं और रोमांटिक पोज देते हुए दिख रहे हैं। फोटो में दोनों का इंटेंस लुक नजर आ रहा है।

कार्तिक ने कियारा को किया विश
कियारा के जन्मदिन के मौके पर ही कार्तिक ने फिल्म का पहला पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया। ऐसे में कार्तिक की तरफ से ये फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। इस बीच निर्देशक समीर विदवान ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, मेरे सत्यप्रेम और कथा। इसके अलावा फैंस ने भी कार्तिक के इस पोस्ट पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर जमकर प्यार बरसाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+