महेश बाबू की 10 साल की बेटी सितारा क्यों हुई वायरल, बनी देश की महंगी स्टार किड, जानें एड के लिए उसकी फीस
Mahesh Babu Daughter Sitara: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी बेटी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए है। फिलहाल साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू के साथ साथ उनकी 10 साल की बेटी सितारा भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। सितारा को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितारा ने एक ज्वैलरी ब्रांड का विज्ञापन मिला है जिसके लिए उन्हें करोड़ों रुपए की फीस दी गई है। इसके साथ ही महेश बाबू की तरह ही उनकी बेटी सितारा भी काफी पॉपुलर हो गई हैं।
वहीं कुछ दिनों पहले ही महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड की तस्वीरें शेयर की थीं जहां सितारा का विज्ञापन बिलबोर्ड पर नजर आ रहा था। महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर भी कहा था कि उन्हें अपनी 10 साल की बेटी सितारा पर गर्व हैं। उसने बहुत ही छोटी उम्र में बहुत ही बड़ा काम कर लिया है।

ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए मिले 1 करोड़ रुपए
सितारा अब अपनी फीस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्वैलरी ब्रैंड प्रमोशन के लिए सितारा को 1 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी। इस बात को लेकर लोग सितारा के पिता महेश बाबू और मां नम्रता शिरोडकर की आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सितारा के काम की तारीफ भी कर रहे हैं।
हैवी ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं सितारा
दूसरे सेलेब्रिटी किड्स की तरह सितारा भी हमेशा लाइम लाइट में छाई रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर उनकी कुठ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वह हैवी ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। यह फोटोज ज्वैलरी ब्रैंड के लिए शूट किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितारा को इस विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपये मिले हैं।
लोगों ने कहा- उम्र से बड़ा बना दिया है
आपको बता दें कि सितारा का जो फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वह दुल्हन की तरह तैयार नजर आ रही हैं। उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। साड़ी और लहंगे में उनकी फोटोज काफी खूबसूरत लग रही हैं लेकिन अधिकतर लोगों को सितारा के ये दुल्हन वाला अवतार अच्छा नहीं लगा है। दरअसल लोगों का कहना है कि सितारा अभी सिर्फ 10 साल की हैं। ऐसे में उन्हें दुल्हन की तरह पेश करना सही नहीं है।
10 साल में एड के लिए बनीं दुल्हन
इंटरनेट पर वायरल हो रहीं सितारा की तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सितारा को अपनी एज से ज्यादा बड़ा बनाया जा रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- नेपोटिज्म प्रो मैक्स...वह अभी सिर्फ 10 साल की है और अभी से उसे ब्रैंड प्रमोशन का हिस्सा बनाया जा रहा है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- छोटी सी बच्ची को दुल्हन की तरह सजाकर उम्र से बड़ा दिखाया जा रहा है।
सितारा है देश की सबसे महंगी सिटार किड
आपको बता दें कि महेश बाबू की 10 साल की बेटी सितारा की गिनती साउथ इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले स्टार किड्स में होने लगी है। बॉलीवुड के कई स्टार किड्स भी विज्ञापनों में नजर आते हैं जैसे कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा लेकिन इन्हें एड के लिए सितारा से कम फीस मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications