क्यों बर्बाद हो गया था करिश्मा कपूर का चमचमाता करियर, जानें क्या हो गई थी उनसे गलती
Karisma Kapoor: साल 2000 के बाद करिश्मा कपूर ने लगभग 10 फिल्मों में काम किया लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थीं।

Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर की बड़ी बेटी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक समय पर बॉलीवुड पर राज करती थीं। वह सक्सेसफुल हीरोइनों में से एक थीं। करिश्मा कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर ने साल 1991 में हरीश के साथ फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अपनी पहली फिल्म से ही वह बॉलीवुड में छा गई थीं।
इसके बाद करिश्मा कपूर साल 1993 में फिल्म 'अनाड़ी और साल 1994 में फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में नजर आई थीं। करिश्मा कपूर की ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। उस समय लोग करिश्मा कपूर की खूबसूरती के दीवाने होने लगे थे। 90 के दशक में करिश्मा कपूर एक सुपरहिट हीरोइन साबित हो गई थीं।

गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी। लेकिन साल 2000 आते-आते करिश्मा कपूर के फिल्मों का ग्राफ नीचे गिरने लगा था। इसके बाद उनसे एक बड़ी गलती हो गई थी जिसके बाद उनका करियर धीरे-धीरे बर्बाद हो गया।
आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार करिश्मा कपूर की आखिरी हिट फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' थी, जो साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद करिश्मा कपूर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई थीं। फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के बाद करिश्मा की दो मूवीज 'चल मेरे भाई' और 'हम तो मोहब्बत करेगा' लगातार फ्लॉप साबित हुई थीं।

दो फ्लॉप के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म 'फिजा' में काम किया था। साल 2000 के बाद करिश्मा कपूर ने लगभग 10 फिल्मों में काम किया लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थीं। दरअसल जब करिश्मा कपूर की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तो उन्हें फिल्मों से ब्रेक लेना चाहिए था लेकिन 2000 से 2003 तक वो लगातार फ्लॉप फिल्मों में काम करती चली गईं और उन्होंने ब्रेक तब लिया जब काफी देर हो चुकी थी।
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में फिल्म 'बाज' में काम किया जो एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने 3 साल का ब्रेक लिया और जब वह लौटीं तो उन्होंने फिल्म 'मेरे जीवन साथी' में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई। इसके बाद करिश्मा कपूर ने फिर से 6 साल का ब्रेक लिया और साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' के साथ वापसी की, जो फिर से फ्लॉप साबित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications