'मैं जल्द आपके पास आऊंगा', Irrfan Khan के बेटे बाबिल ने इंटरनेट पर क्यों लिखी ऐसी बात?
Irrfan Khan: बॉलीवुड के दमदार एक्टर रह चुके इरफान पठान ने 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान खान कैंसर से जूझ रहे थे और ऐसे में एक दिन अचानक ही उनकी सांसें थम गईं और उनकी मौत हो गई।
इरफान खान की मौत से लोग हुए थे शॉक्ड
इरफान खान की मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। इरफान खान की एक्टिंग के न सिर्फ लोग दीवाने थे बल्कि बड़े-बड़े मेकर्स भी उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक नजर आते थे। उनकी दमदार एक्टिंग का जादू विदेश तक चल था। ऐसे में उन्हें कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला था।

29 अप्रैल 2025 को थी इरफान खान की 5वीं पुण्यतिथि
वहीं इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अब एक बेहतरीन एक्टर बन चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अना डेब्यू कर लिया है और लोग उनकी एक्टिंग को भी कफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच गत 29 अप्रैल 2025 को इरफान खान की 5वीं पुण्यतिथि थी।
पिता को याद कर बाबिल खान हुए इमोशनल
-इस खास मौके पर इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने पिता को याद कर काफी इमोशनल हो गए थे। बाबिल की मानें तो अपने पिता इरफान खान को खोने के बाद उन्होंने बहुत ही मुश्किल से खुद को संभाला है।
-बाबिल आज भी अपनी जिंदगी और परिवार को समेटने की कोशिश कर रहे हैं। पिता के जाने के 5 साल बाद भी बाबिल के लिए सबकुछ समझना आसान नहीं है। वह अक्सर अपने बाबा इरफान खान को याद कर भावुक हो जाते हैं। वहीं पिता की याद में बाबिल ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।
बाबिल को सता रही पिता इरफान खान की याद
-बाबिल खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता इरफान खान के साथ एक स्पेशल तस्वीर शेयर की थी। बाबिल ने अपने बचपन की फोटो शेयर की थी जिसमें वह अपने पापा के साथ कूल पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाली कई बातें भी लिखी थीं।
-बाबिल खान ने लिखा था- आपके साथ, आपके बिना। जिंदगी चलती रहती है, मेरे साथ, मेरे बिना। जल्द ही मैं वहां आऊंगा। आपके साथ, आपके बिना नहीं और हम एक साथ दौड़ेंगे और उड़ेंगे, झरनों का पानी पिएंगे, नीला नहीं गुलाबी। मैं आपको कसकर गले लगाऊंगा और रोऊंगा, फिर हम हंसेंगे, वैसे ही जैसे हम पहले हंसते थे। मुझे आपकी याद आ रही है।
फिल्म 'पीकू' को लेकर बाबिल खान ने कही ऐसी बात
-इसके बाद बाबिल ने इरफान खान की फिल्म 'पीकू' का एक क्लिप भी शेयर किया था।आपको बता दें कि इरफान खान, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'पीकू' जल्द ही सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली है।
-वहीं इस फिल्म के एक सीन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बाबिल खान ने लिखा है- इतिहास भूल जाओ और तुम अपने अतीत की गलतियां करने के लिए अपराधी हो। मैंने कभी संयोगों पर विश्वास नहीं किया, वो 9 मई 2025 को वापस आ रहे हैं। थिएटर में टिश्यू लेकर जाएं। पहले खाओ, फिर जाओ, ताकि आपको टिकट के अलावा कुछ भी न खरीदना पड़े। ये हम ऑडियंस का वक्त है, ये साबित करने के लिए कि हम अभी भी अच्छे सिनेमा में विश्वास करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications