हाथ मत लगाओ! बेचैन और परेशान सी दिखीं हेमा मालिनी, आखिर क्यों और किसकी वजह से ड्रीमगर्ल को आया गुस्सा?
ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को अकसर स्पॉट किया जाता है। कई बार पैपराजी हेमा की झलक दिखाते रहते हैं। मगर हाल ही में हेमा मालिनी की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वे काफी परेशान और गुस्साई सी दिख रही हैं। आखिर ऐसा भी क्या हुआ, चलिये जानते हैं।
Instantbollywood ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हेमा मालिनी के पास आकर एक फैन ने तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश की। ये एक महिला फैन थी, जिसे हेमा मालिनी के साथ फोटोज खिंचवानी थीं। मगर शायद हेमा को फैन का एक जेस्चर पसंद नहीं आया और ड्रीमगर्ल को गुस्सा आ गया।

दरअसल, एक महिला ड्रीमगर्ल के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आई। महिला हेमा के कंधे या कमर पर हाथ रखकर पोज देने की कोशिश कर रही थीं तो एक्ट्रेस ने भी तुरंत हाथ झटक दिया। हेमा इस दौरान काफी परेशान सी नजर आईं।
हेमा मालिनी को इस तरह देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि जब वोट मांगने की बारी आती है तो इनका एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। वहीं कईयों ने कहा कि हेमा मालिनी को फैन के साथ इस तरह से नहीं पेश आना चाहिए था। ये सरासर गलत है।
एक यूजर ने कहा कि हम लोग हैं, तभी तो ये सिलेब्रिटी भी हैं। अगर ये लोग इस तरह का बर्ताव करेंगे तो कोई भी इन्हें आने वाले समय में पसंद नहीं करने वाला। फिलहाल हेमा का ये वीडियो खूब सुर्खियों में है।
क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि हेमा मालिनी एक भजन के रिलीज इवेंट के लिए इस्कॉन टेंपल आई थीं। इस इवेंट में हेमा के साथ अनुप जलोटा और नितिन मुकेश भी शामिल हुए। इवेंट में हेमा मालिनी, भजन सम्राट अनुप जलोटा के साथ फोटो क्लिक करवा रही थीं कि तभी सफेद कपड़े पहने हुए एक महिला फैन कहीं से हेमा मालिनी के साथ तस्वीर क्लिक करवाने आ गईं।
महिला हेमा मालिनी के करीब आईं और उन्होंने कंधे या फिर कमर पर हाथ रखने की कोशिश की और फोटो खिंचवाना चाहा। मगर इससे एक्ट्रेस चिढ़ गईं और अनकंफर्टेबल होते हुए उस महिला का हाथ हटाने लगीं। हेमा ने ये भी कहा कि हाथ मत लगाओ।












Click it and Unblock the Notifications