'सलमान खान से शादी कर लो' इस एक्ट्रेस को फैंस ने दिया था सुझाव, 49 की उम्र में घर बसाने को हैं तैयार!
Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 49 साल की हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की। हालांकि उनका नाम कई एक्टर्स के साथ भी जुड़ा लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की।
दरअसल, अमीषा पटेल ने एक बार अपने एक्स में आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था, जिसमें एक फैन ने अमीषा से शादी के बारे में पूछा। अमीषा, जो अपनी सीधी और मज़ेदार बातें करने के लिए मशहूर हैं, उन्होंने हंसी-मजाक में जवाब दिया कि वह अभी भी एक सही इंसान की तलाश में हैं। उनका सिंगल होना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया और वे उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार करने लगे।

एक फैन ने सुझाव दिया कि अमीषा को अपने खास दोस्त सलमान खान से शादी करनी चाहिए, क्योंकि वह भी सिंगल हैं। फैन ने लिखा, "सलमान खान भी शादीशुदा नहीं हैं और आप भी। क्या हमें दोनों को एक साथ शादी करते हुए देखना चाहिए?" अमीषा ने इसका हंसी-मजाक भरे अंदाज में जवाब दिया, "सलमान सिंगल हैं और मैं भी?? तो आप सोचते हैं हमें शादी कर लेनी चाहिए??? आपके दिमाग में हमारे शादी करने का क्या पाइंट है? शादी है या फिल्म प्रोजेक्ट।" उनका यह मजेदार जवाब यह दिखाता है कि वह व्यक्तिगत सवालों को भी बहुत ही सहज और हंसी के साथ लेती हैं।
ये भी पढ़ें: Ameesha Patel के गे-लेस्बियन वाले बयान पर उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा, बोली-'25 साल से काम नहीं मिला तो..'
आपको बता दें कि, सलमान खान और अमीषा पटेल ने एकसाथ फिल्म 'ये है जलवा' में काम किया था। जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी। उस दौरान सलमान खान हिट एंड रन केस में फंसे थे। हालांकि इस फिल्म के बाद अमीषा और सलमान ने फिर एकसाथ काम नहीं किया, लेकिन असल में दोनों काफी करीब दोस्त हैं।
अमीषा पटेल का फिल्मी करियर कहो ना प्यार है से शुरू हुआ था। एक्ट्रेस को उनके डेब्यू के लिए काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा गदर: एक प्रेम कथा, आप मुझे अच्छे लगने लगे, मंगल पांडे: द राइजिंग, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, और थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। जिसे फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था। एक्टर की ये फिल्म इस साल ईद 2025 पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Ameesha Patel कर रही हैं निर्वाण बिरला को डेट? बिजनेसमैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'हम दोनों रिश्ते में...'












Click it and Unblock the Notifications