Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को क्यों आया हार्ट अटैक? क्या स्ट्रेस में हैं एक्ट्रेस, जानें क्यों हुई तबीयत खराब

Sushmita Sen Heart Problem: भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा के तलाक को लेकर सुष्मिता सेन परेशान चल रही थीं। वहीं ललित मोदी संग उनका रिश्ता भी चिंता का कारण बना हुआ था।

sushmita sen

Sushmita Sen Heart Problem: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि सुष्मिता सेन को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनके दिल की सर्जरी भी की गई थी। सुष्मिता ने सेन खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हार्ट अटैक की जानकारी दी है और अपना हेल्थ अपडेट भी दिया है। सर्जरी के दौरान सुष्मिता के हार्ट में स्टेन भी बैठाया गया है। वहीं बीते दो सालों में इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने हार्ट अटैक के चलते अपनी जान गवा दी है। इनमें से कुछ कलाकारों की उम्र तो काफी कम थी। सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर दीपेश भान, राजू श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सोबती और सिद्धार्थ वीर सूर्यवंशी ने हार्ट अटैक के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये सभी एक्टर्स अपनी फिटनेस को लेकर भी अटेंटिव थे, उसके बावजूद इनकी जान चली गई। वहीं सुष्मिता सेन की उम्र भी सिर्फ 47 साल है। इसके अलावा सुष्मिता भी खुद को फिट रखने के लिए जमकर एक्सरसाइज करती हैं। फिर ऐसा क्या हुआ कि सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आ गया। क्या उनको किसी बात की चिंता सता रही है या फिर वह कई चीजों को लेकर स्ट्रेस से गुजर रही हैं। आइए आपको बताते हैं सुष्मिता की लाइफ में इस समय कौन कौन सी चीजें चल रही हैं।

कम उम्र में सुष्मिता को आया हार्ट अटैक

कम उम्र में सुष्मिता को आया हार्ट अटैक

डॉक्टरों के अनुसार हार्ट की समस्या हेल्थ से तो जुड़ी होती ही है लेकिन ज्यादा स्ट्रेस में रहने से उसका सीधा असर भी हार्ट पर ही पड़ता है और यही कारण है कि आजकल कम उम्र के लोगों को भी हार्ट अटैक आ रहा है। कुछ समय पहले तक 60 की उम्र के बाद ही हार्ट का हेल्थ खराब होता था लेकिन अब 40 से 50 की उम्र के लोगों के हार्ट की हेल्थ भी बिगड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी स्ट्रेस में चल रही थीं। सुष्मिता सेन का ब्रेकअप होना। इसके अलावा भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा के तलाक को लेकर भी सुष्मिता परेशान चल रही थीं। वहीं ललित मोदी संग उनके रिश्ता सोशल मीडिया पर छाया हुआ था।

भाई और भाभी का बिगड़ता रिश्ता

भाई और भाभी का बिगड़ता रिश्ता

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की लाइफ में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। वह अपनी पत्नी चारु आसोपा को तलाक देना चाहते हैं। बात सिर्फ तलाक तक ही नहीं है, राजीव और चारु सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर हर रोज आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आते हैं। दोनों इंटरनेट पर एक दूसरे के कैरेक्टर को लेकर भी बात करते दिखाई देते हैं। ऐसे में सुष्मिता सेन अपने भाई और भाभी के रिश्ते को लेकर काफी परेशान हैं। सुष्मिता को इस बात की बी चिंता है कि दोनों की अनबन की वजह से उनकी छोटी सी बच्ची जियाना भी सफर कर रही है। सिर्फ इतना हीं परिवार का नाम भी बदनाम हो रहा है।

ललित मोदी संग सुष्मिता सेन का रिश्ता

ललित मोदी संग सुष्मिता सेन का रिश्ता

ललित मोदी ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं। उसे देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दोनों के लव रिलेशन को लेकर बात करने लगे थे। हालांकि सुष्मिता सेन ने इस बारे में कई दिनों तक किसी से भी कुछ नहीं कहा था। ऐसे में लोग ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन को देखर उन्हें ताने मार रहे थे। कुछ लोगों ने तो उन्हें गोल्डडिगर तक कह दिया था। दोनों के रिलेशन को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं। इसके बाद सुष्मिता के कई क्रिप्टिक पोस्ट्स भी सामने आए थे। ऐसे में हो सकता है कि सुष्मिता सेन को इस बात की चिंता काफी सता रही हो कि इस लव रिलेशनशिप से उनके कैरेक्टर पर उंगलियां उठ रही हैं।

बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप

बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने मॉडल रोहमन शॉल के साथ कई सालों तक डेटिंग की थी। फिर एक दिन पता चला कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने आपसी सहमति से ही ब्रेकअप किया था। इस खबर को सुनकर सभी हैरान हो गए थे क्योंकि इनकी शादी की बात तक सोशल मीडिया पर फैलने लगी थी। सुष्मिता की बेटियों के साथ भी रोहमन की काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों को अक्सर एकसाथ देखा जाता था। ऐसे में लोगों ने सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर ताने देने शुरू कर दिए थे और उनके बारे में अजीबोगरीब बातें सामने आ रही थीं।

इस उम्र में अच्छा काम मिलने का स्ट्रेस

इस उम्र में अच्छा काम मिलने का स्ट्रेस

सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रही हैं। उन्होंने कई बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम किया है जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। हालांकि कई सालों तक वह फिल्मों से दूर रही थीं। ऐसे में एक ब्रेक के बाद कमबैक करना हर किसी के लिए मुश्किल हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ साथ अच्छे रोल्स मिलने भी बंद हो जाते हैं। ऑफर कम होने लगते हैं। सुष्मिता के साथ भी ऐसा ही होने लगा था। उन्होंने बताया भी था कि वेब सीरीज 'आर्या' के पहले उनको वो रोल्स मिल रहे थे, जो वो करना नहीं चाहती थीं। ये भी उनके तनाव का कारण था।

फिट रहने के लिए हार्ड एक्सरसाइज

सुष्मिता सेन की उम्र 47 साल है। वह पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं और साथ ही में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस भी हैं। हालांकि उम्र ढलने के साथ साथ खुद को फिट बनाए रखना भी जरूरी हो जाता है। खुद को इस उम्र में भी यंग बनाए रखने के लिए सुष्मिता सेन जिम में कड़ी मेहनत करती हैं। वह योग करती हैं और जिम में खूब पसीना भी बहाती हैं। वह खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश करती हैं। आपको बता दें कि कई एक्टर्स की जान जाने का कारण जिम भी रहा है तो ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सुष्मिता को भी हार्ट अटैक ज्यादा फिट रहने के लिए हार्ड एक्सरसाइज करने की वजह से आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+