शिवानी कुमारी की मां ने पेट में क्यों मारा था चाकू? यूट्यूबर बेटी ने टीवी के सामने बताया सबकुछ
ये नचनिया बन गई है... इसका कोई भाई होता तो इसको समझाता... ये वीडियो ना बनाती, ये शब्द हैं शिवानी कुमारी के, वही शिवानी कुमारी, जो इस वक्त बिग बॉस की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। छोटे से अरयारी गांव की शिवानी को देशभर के लोग आज जान रहे हैं।
शिवानी ने जब बिग बॉस के घर में एंट्री ली तो शो के होस्ट अनिल कपूर से बातचीत की। शिवानी ने इस दौरान कहा कि जब उन्होंने शुरुआत में रील्स बनाना शुरू किया था तो पड़ोस के लोग उन्हें नचनिया कहते थे। लोगों को लगता था कि शिवानी सिर्फ यही कर सकती है।

इसके बाद वे कहती हैं कि लोग कहते थे कि इसका भाई होता तो इसे ये सब करने से जरूर रोकता। इसके पिता नहीं हैं और ये गांव का नाम खराब कर रही है। मम्मी को इतना ज्यादा भड़का दिया कि उन्होंने मेरे पेट में चाकू मार दिया और मेरे बाल भी नोच दिये।
मम्मी मेरी स्टेशन पर चली गई उन्होंने घर छोड़ दिया। फिर हौसला टूटा मेरा। फिर मैंने सोचा कि क्या मैं वीडियो बनाना बंद कर दूं। मैंने सोचा कि मेरे पिता नहीं हैं औऱ यहीं से मैं टूट जाती थी। मुझे लगता था कि क्या मैं कुछ गलत कर रही हूं। मगर जब खुद को शीशे के सामने खड़े होकर देखा तो लगा कि नहीं मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं।
मैंने खुद से कहा कि मैं सही कर रही हूं। तुम बस बर्दाश्त कर लो। जितना बर्दाश्त करोगी उतनी ही आगे जाओगी। इतनी मेहनत करी कि अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाया। इसके बाद वहां बैठी ऑडियंस की तालियां की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज जाता है।












Click it and Unblock the Notifications