अक्षय कुमार ने क्यों छुए कपिल शर्मा के पैर? Photo वायरल होने के बाद कॉमेडियन ने किया खुलासा
मुंबई, 26 जनवरी। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड स्टार्स का आना-जाना लगा रहता है। कई बार सेट पर अक्षय कुमार भी पहुंचे हैं और मजाक-मजाक में वह कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसा ही एक वाकया तब हुआ जब एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। प्रोग्राम में अक्षय ने कपिल के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर अब उन्हें सफाई देनी पड़ रही है।

कपिल ने अक्षय संग शेयर की ये फोटो
अक्षय कुमार अक्सर अपने फैंस और कपिल से मिलने उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' में आते रहते हैं। हालांकि इस बीच वह अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना कभी नहीं भूलते। कपिल ने अब अक्षय के साथ अपनी एक इंस्टाग्राम तस्वीर के पीछे की असली कहानी बताई है, जिसमें अक्षय उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं। कपिल ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अक्षय कुमार जी अपनी फिल्म बेलबॉटम के लिए आशीर्वाद लेते हुए।'

ये है फोटो के पीछे की सच्चाई
अपने नेटफ्लिक्स शो, 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट' की रिलीज से पहले कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा ने उस फोटो के पीछे की कहानी बयां की। उन्होंने कहा, 'बस यही कामया है।' कपिल ने बताया कि अक्षय अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' के प्रमोशन के लिए आए हुए थे, तब उन्होंने अक्षय के पैर छुए। इसके बाद अक्षय ने बताया कि कपिल पैरों को छूने के लिए नीचे जाने के बजाय केवल घुटनों को छूते हैं और उन्हें दिखाया कि वह यह कैसे करते हैं।

कपिल शर्मा ने जानबूझकर किया ऐसा
इसी दौरान अक्षय और कपिल शर्मा की फोटो ले ली जाती है। असल में वह कपिल शर्मा को सिखा 'जैसे ही अक्षय झुके मैंने फोटोग्राफर से उसी टाइम क्लिक करने के लिए कहा।' कपिल को उनके वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर भी दिखाई गई। इसके बारे में बात करते हुए, कपिल ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन, फिरंगी पर काम करते हुए अपना वजन 72 किलो तक घटा लिया था।

92 किलो तक बढ़ गया था वजन
कपिल ने कहा, 'मैं अक्षय कुमार बन गया था। मैं सुबह साढ़े चार बजे उठ जाता था और खुले में कसरत करता था। मैं नाश्ता कर लेता और सुबह सात बजे तक सेट पर पहुंच जाता।' उन्होंने कहा कि जब से फिल्म फ्लॉप हुई तब से उनका वजन 92 किलो तक बढ़ गया है। बता दें कि नेटफ्लिक्स ओरिजिनल पर कपिल शर्मा का शो 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट' 28 जनवरी से स्ट्रीमिंग होगी।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने तिरंगे से रंगी दाढ़ी की फोटो की शेयर, तो कपिल शर्मा ने किया ये कमेंट












Click it and Unblock the Notifications