धमेंद्र ने मौत से 1 साल पहले आखिर क्यों बदल लिया था अपना नाम? वजह कर देगी हैरान
Why Dharmendra Change Name: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 24 नवंबर 2025 को दुनिया को सदा के लिए अलविदा कर गए। 89 वर्षीय एक्टर नवंबर माह की शुरूआत में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, हालांकि उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया था और 24 नवंबर को घर पर ही उनका निधन हो गया।
धमेंद्र अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहे। इतना ही नहीं धमेंद्र अपने नाम को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि मौत से एक साल पहले अचानक धमेंद्र ने अपना नाम बदल लिया था। जानिए आखिर धमेंद्र का ओरिजनल नाम क्या था और क्यों उन्होंने मौत से पहले बदला था अपना नाम?

धमेंद्र के माता-पिता ने क्या रखा था नाम?
बता दें धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था। उनके पिता, केवल किशन सिंह देओल, एक हेडमास्टर थे, और उनकी माँ, सतवंत कौर, गृहिणी थीं। पंजाबी हिंदू परिवार में जन्में धमेंद्र अभिनय करियर बनाने के लिए धर्मेंद्र मायानगरी मुंबई आए थे। धर्मेंद्र का जन्म का नाम धरम सिंह देओल था।
फिल्मों में आते ही धरम बन गए धमेंद्र
धमेंद्र 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म उद्योग में आने के बाद उन्होंने अपना मिडिल और अंतिम नाम हटा दिया था। दिलचस्प बात यह है कि उनके बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल ने अभिनय में आने पर अपना पारिवारिक सरनेम देओल रखा लेकिन उनके पिता धमेंद्र नाम से ही प्रसिद्धि कमाई।
मौत से धमेंद्र ने क्यों बदला था अपना नाम?
हालांकि, फिल्मों में डेब्यू के 64 साल पूरा करने के बाद अचानक धमेंद्र ने अपना नया नाम धमेंद्र सिंह देओल कर लिया। 2024 में धमेंद्र ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म के क्रेडिट में अपना नाम, धर्मेंद्र सिंह देओल का इस्तेमाल किया। यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज़ हुई थी, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने शाहिद कपूर के दादा का किरदार निभाया था।
क्या हेमा से शादी करने के लिए भी धमेंद्र ने बदला था नाम?
धर्मेंद्र की निजी ज़िंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियाँ की हैं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की, जबकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश को तलाक नहीं दिया था। धमेंद्र और हेमामालिनी के लिए दावा किया जाता है कि 1980 में दोनों ने शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था और खुद का नाम दिलावर खान और हेमा मालिनी को आयशा बीबी कर दिया था। लेकिन वर्षों पहले धमेंद्र ने एक इंटरव्यू में इस दावे को झूठा बताया था और कहां था कि उन्होंने हेमामालिनी से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी, जिसमें दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी को तलाक देने की जरूरत नहीं होती है।
धमेंद्र के कितने हैं बच्चे?
धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजिता हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियाँ ईशा और अहाना हैं।












Click it and Unblock the Notifications