Umer Shah Dies: जिसने दुनिया को हंसाया, उसी पर टूटा दुखों का पहाड़, 15 साल की उम्र में खास शख्स का निधन

Umer Shah Died of Cardiac Arrest: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे एंटरटेनमेंट जगत को झकझोर कर रख दिया है। एक कलाकार, जिसने अपनी मासूमियत से लाखों लोगों के दिलों को छुआ, आज उसी कलाकार की मौत पर हर कोई गमगीन है।

सोशल मीडिया और टीवी की दुनिया में चमकने वाले उमर शाह महज 15 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका इंतकाल हो गया। यह खबर उनके भाई अहमद शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो खुद 'पीछे तो देखो' वीडियो से वायरल हुए थे। अहमद ने अपने छोटे भाई के लिए दुआ करने की अपील की है।

Pakistani Child TV Star Died

Umer Shah Died: सोशल मीडिया पर मशहूर थी दोनों की जोड़ी

उमर और अहमद की जोड़ी को पाकिस्तानी टीवी शो 'जीतो पाकिस्तान' और 'शान-ए-रमजान' में काफी पसंद किया जाता था। दोनों की मासूमियत और एक-दूसरे के साथ की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।


Umer Shah Died: पाकिस्तान के कलाकारों ने जताया शोक

उमर शाह के निधन की खबर से पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। कई बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है। अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने उन्हें 'खुशी और मासूमियत की किरण' बताया। उन्होंने लिखा कि, 'मैं टूट गया हूं। यह मानना असंभव है कि वह अब हमारे साथ नहीं है।' ऐजाज असलम ने उमर को 'छोटा फरिश्ता' और 'एक नेक रूह' कहकर याद किया।

पिछले साल ही हुआ था छोटी बहन का निधन

उमर शाह के परिवार ने पिछले साल भी एक और बड़ा नुकसान झेला था, जब उनकी सबसे छोटी बहन आयशा का नवंबर 2023 में निधन हो गया था। उमर शाह को माहिरा खान, हिना अल्ताफ, मोमल शेख, शाइस्ता लोधी, सरफराज अहमद और मुहम्मद शिराज जैसे कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+