भीड़ में रणवीर सिंह को किसने मार दिया थप्पड़? गाल पकड़े, मुंह नीचे कर नजर आए एक्टर

रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वह भीड़ के बीच अपना गाल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि भीड़ में किसी के हाथ से रणवीर के गालों पर थप्पड़ लग गया है।

मुंबई, 12 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि वह अपने यूनीक ड्रेसिंग सेंस और अजीबोगरीब हरकतों की वजह से भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह अपनी न खत्म होने वाली एनर्जी और अजीबोगरीब हरकतों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वह भीड़ के बीच अपना गाल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि भीड़ में किसी के हाथ से रणवीर के गालों पर थप्पड़ लग गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

भीड़ के बीच रणवीर सिंह के गाल पर पड़ा थप्पड़

भीड़ के बीच रणवीर सिंह के गाल पर पड़ा थप्पड़

आपको बता दें कि रणवीर सिंह के गाल में थप्पड़ लगने वाला हादसा बंगलुरु में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) के रेड कार्पेट पर हुआ है। दरअसल फैन्स की भीड़ में फंसे हुए रणवीर के गाल पर गलती से किसी का हाथ लग गया था। रेड कार्पेट पर रणवीर फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंस गए थे। इसी बीच रणवीर के गाल पर भीड़ में से किसी का हाथ लग गया जिसके बाद वह तिलमिलाते नजर आए।

गलती से बॉडीगार्ड का हाथ लगा था रणवीर के गाल पर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को भीड़ से बचाने के चक्कर में उनके ही बॉडीगार्ड का हाथ उनके गाल पर गलती से लग गया था। हालांकि इन सबके बावजूद भी रणवीर सिंह ने अपना आपा नहीं खोया और बिल्कुल कूल नजर आए। वह मुस्कुराते हुए उस भीड़ से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। एक्सेस बॉलीवुड ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को शेयर किया है।

बच्चों के साथ कैमरे के सामने दिया पोज

वहीं इसी इवेंट से रणवीर सिंह का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ फीमेल फैंस भीड़ में मौजूद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिल्ला रही थीं। वह लोगों से कह रही हैं कि यहां बच्चे भी हैं, लोग उनका ध्यान रखें। यह सब देखकर रणवीर सिंह खुद सामने आ जाते हैं और बच्चों को पकड़कर कैमरे के सामने खड़े हो जाते हैं। रणवीर की इसी अदा पर उनके फैंस खुश हो जाते हैं।

थप्पड़ लगने के बाद भी रणवीर को नहीं आया गुस्सा

थप्पड़ लगने के बाद भी रणवीर को नहीं आया गुस्सा

रणवीर सिंह अक्सर अपने वायरल वीडियोज के चलते सुर्खियों में छा जाते हैं। हालांकि उनके अंदर एनर्जी बहुत है लेकिन वह जल्दी से लोगों के बीच गुस्सा नहीं करते। यही कारण है कि लोग रणवीर सिंह को काफी ज्यादा पसंद करते है। वह न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करते हैं बल्कि लोगों के साथ भी खुलकर मिलते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। अब रणवीर सिंह जल्द ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' भी है। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+