कौन हैं वेदांग रैना जिसे लोग कह रहे हैं दूसरा 'रणवीर सिंह', आखिर क्यों लाइमलाइट में आया ये लड़का?
Vedang Raina The Archies: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गत 7 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'द आर्चीज' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म में इन तीनों का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में एक और एक्टर ऐसा है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उसका नाम वेदांग रैना है। ये वेदांग की पहली फिल्म है।
'द आर्चीज' में छाए वेदांग रैना
वेदांग रैना ने इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में उन्होंने अपने किरदार रेगी मेंटल को इस तरह निभाया है कि हर कोई उनकी वाहवाही कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर वेदांग रैना की तारीफ कर रहे है। इतना ही नहीं कई लोग तो वेदांग रैना को दूसरा रणवीर सिंह कह रहे हैं।

वेदांग रैना की रणवीर सिंह से हो रही है तुलना
फिल्म 'द आर्चीज' में वेदांग रैना ने रेगी मेंटल का किरदार निभाया है। लोग उनके किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों की मानें तो वह रणबीर सिंह की तरह दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या वेदांग रैना छोटा रणवीर सिंह नहीं लग रहा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- 'द आर्चीज में अगर कोई उभर कर आया है तो वो वेदांग रैना है'। एक शख्स ने लिखा है- वेदांग रैना बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
आपको बता दें कि अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने अगस्त्य नंदा के साथ लिपलॉक भी किया है। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब धूम मचा रही है। फिल्म में खुशी कपूर का किरदार भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इसमें अगस्त्य नंदा की बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया है। फिल्म में आपको अगस्त्य नंदा सिर्फ सुहाना खान के साथ नहीं बल्कि खुशी कपूर को भी किस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना के अलावा अदिति सहगल, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा ने भी डेब्यू किया है।












Click it and Unblock the Notifications