कौन हैं उर्मिला मांतोडकर से पति मोहसिन अख्तर मीर? जिससे 10 साल बड़ी हैं एक्ट्रेस, दिलचस्प है लव स्टोरी
Who Is Urmila Matondkar Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने पति मोहसिन अख्तर मीर को तलाक देने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी डाल दी।
उर्मिला मांतोडकर और उनके पति की तरफ से अब तक तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को अब इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। उर्मिला और उनके पति के बीच लगभग 10 साल का अंतर है। चलिए जानते हैं कि आखिर उर्मिला के पति मोहसिन अख्तर मीर कौन हैं।

कौन हैं मोहसिन अख्तर मीर?
मोहसिन अख्तर मीर भी हर किसी की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई आए थे। उन्होंने साल 2007 में मिस्टर इंडिया में सेकंड रनर-अप की ट्रॉफी भी जीती थी। इसके बाद उन्होंने इट्स ए मैन्स वर्ल्ड, लक बाय चांस और मुंबई मस्त कलंडर जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में सफलता हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने वापस कश्मीर जाने का फैसला किया और फिर वहां अपना बिजनेस शुरू किया।
कैसे शुरू हुआ मोहसिन और उर्मिला की लव स्टोरी?
साल 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्धि मल्होत्रा की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। साल 2016 में दोनों ने परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इंटीमेट शादी की थी।
शादी के बाद उर्मिला मांतोडकर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। वह अपने पति मोहसिन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती थीं। खैर अब शादी के 8 साल बाद कपल अलग होने वाला है। करीबी सुत्रों की मानें तो दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस और उनके पति ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications