कौन हैं Rahul Mody? जिनके प्यार में पड़ गई श्रद्धा कपूर, जानें कब और कैसे हुई थी पहली मुलाकात
Who is Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्हें रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जामनगर में स्पॉट किया गया। जिसके बाद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन हैं।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाह उड़ रही है कि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों को पहले भी कई बार साथ में स्पॉट किया गया। अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ जामनगर पहुंची। दोनों को एकसाथ एयरपोर्ट पर देखा गया। तो एक बार फिर से इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि आखिर राहुल मोदी कौन हैं और उनकी श्रद्धा कपूर से कैसे मुलाकात हुई।

आपको बता दें कि, राहुल मोदी और कोई नहीं बल्कि फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के लेखक हैं। जी हां वह पेशे से ना सिर्फ एक बेहतरीन राइटर हैं बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर भी हैं। बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि उन्होंने लव रंजन की प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में बतौर सह-लेखक के तौर पर काम किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर की पहली मुलाकात साल 2022 में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर हुई थी। उस दौरान श्रद्धा का फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद श्रद्धा और राहुल की गहरी दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि कपल ये अफेयर फिलहाल प्राइवेट रखना चाहते हैं।
मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े राहुल ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की। जिसके बाद वह भारत वापस शिफ्ट हो गए। उन्होंने लव की 2011 की फिल्म प्यार का पंचनामा के सेट पर इंटर्नशिप की और आकाश वाणी जैसी उनकी अन्य परियोजनाओं पर एक सहयोगी निर्देशक के रूप में काम किया। उनके पिता आमोद एक बड़े बिजनेसमेन हैं। बता दें कि, अब तक कपल की तरफ से रिलेशनशिप की खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications