Shefali Jariwala की पहली शादी हुई थी इस फेमस सिंगर से, घरेलू हिंसा भी सहा था 'कांटा लगा' गर्ल ने
Shefali Jariwala First Husband: 'कांटा लगा' आइटम नंबर से रातों-रात स्टार बनीं शेफाली जरीवाला की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही थी। अपने आइटम डांस से वह देश में एक सनसनी बनकर उभरी, लेकिन जल्द ही ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर हो गई थीं। बाद में उन्होंने बिग बॉस 13 और नच बलिए जैसे शोज से वापसी की और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं।
42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली ने दो शादियां की थीं। दूसरे पति पराग त्यागी के साथ उनकी बॉन्डिंग सबने सोशल मीडिया और रिएल्टी शोज में देखी, लेकिन पहली शादी का अंत दर्दनाक तरीके से हुआ था।

Shefali Jariwala के पहले पति हैं फेमस म्यूजिक डायरेक्टर
साल 2004 में शेफाली ने मीत ब्रदर्स फेम चर्चित म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की थी। यह शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों ने 2009 में तलाक ले लिया। तलाक लेने से काफी पहले से ही वह हरमीत से अलग रहती थीं। इतना ही नहीं शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली शादी का अनुभव काफी खराब रहा था। पहली शादी में उन्हें घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। इस वजह से वह सालों तक डिप्रेशन में भी रहीं और अपने करियर पर ध्यान नहीं दिया था।
यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई? क्या रात को आया था कार्डियक अरेस्ट? पढ़ें मुंबई पुलिस ने बयान में क्या कहा
पराग ने शेफाली की मुश्किल वक्त में की थी मदद
बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में शेफाली ने बताया था कि पराग से उनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। उस वक्त वह बहुत बुरे फेज से गुजर रही थीं और तब पराग ने उन्हें फिर से लोगों पर यकीन करना सिखाया। उन्हें अपने ऊपर ध्यान देने और फिर से काम करने के लिए प्रेरित किया था। शेफाली और पराग ने साल 2014 में शादी कर ली और दोनों अक्सर कई अवॉर्ड शो और पार्टी में साथ नजर आते थे। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भी काफी पसंद थी। शेफाली की मौत के बाद पराग को अस्पताल से बदहवास हालत में रोते हुए निकलते देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Last Wish: 'मुझे मरते दम तक', ये थी शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications