Shefali Jariwala Last Wish: 'मुझे मरते दम तक', ये थी शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा, वीडियो वायरल
Shefali Jariwala Last Wish: टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई है।
शेफाली जरीवाला की 27 जून को हुई मौत
बताया जा रहा है कि गत 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के बेलव्यू अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेफाली की मौत से पति पराग त्यागी टूटे
इस खबर के सामने आने के बाद से शेफाली जरीवाला के फैंस में शोक की लहर है। वहीं शेफाली के पति पराग त्यागी भी एक्ट्रेस की मौत से काफी टूट गए हैं। शेफाली की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस खबर की पुष्टि पत्रकार विक्की लालवानी ने की है।
शेफाली को सोशल मीडिया पर दी जा रही है श्रद्धांजलि
शेफाली जरीवाला के अचानक दुनिया छोड़ देने से उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। अली गोनी, मीका सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। वहीं तहसीन पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा है- इस खबर से मुझे गहरा धक्का लगा है। शेफाली मेरी करीबी दोस्त थीं। हम दोनों 'बिग बॉस 13' में साथ थे। अब सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली, दोनों इस दुनिया में नहीं हैं। उनके परिवार और फैंस के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
शेफाली ने वीडियो में बताई थी आखिरी इच्छा
-शेफाली जरीवाला की मौत के बाद, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पहचान और विरासत की बात करती नजर आ रही हैं। ये क्लिप पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट की है, जहां उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' कहे जाने में अजीब लगता है।
-इस पर शेफाली ने मुस्कुराते हुए कहा था- बिल्कुल नहीं। दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा गर्ल है और वो मैं हूं। मुझे ये टाइटल बहुत पसंद है और मैं चाहती हूं कि जब तक जिंदा हूं, लोग मुझे इसी नाम से याद रखें।
वायरल हो रहा है शेफाली का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और महज तीन दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की झलकियां शेयर की थीं। एक वीडियो में वह तैयार होते हुए नजर आई थीं, जहां उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें तैयार कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गत 2 सितंबर, 2024 को सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर एक इमोशनल पोस्ट किया था जिसमें 'बिग बॉस 13' की एक तस्वीर शेयर की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications