अहान-अनीत को रातों-रात स्टार बनाने वाली शानू शर्मा कौन हैं? जानिए किस-किस को फर्श से अर्श पर पहुंचाया
Who Is Shanoo Sharma: इन दिनों दो ही चीजें चर्चा में हैं। पहला अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बयान और दूसरी अहान-अनीत की फिल्म 'सैयारा'। ये दोनों भूचाल लाए हुए हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े हुए है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।
'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए। ये इन दोनों की ही पहली फिल्म है। लेकिन पहली बार में ही ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले ये चेहरे 'सैयारा' के प्रोड्यूसर यशराज फिल्म्स को मिले कहां से? सभी के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा है। वो कौन हैं हम आपको इस रिपोर्ट से परिचित करवाते हैं। ये वहीं हैं जिन्होंने इससे पहले रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर और अनुष्का शर्मा जैसे कई सितारों को लॉन्च किया है।

सैयारा की कास्टिंग करने वाली कास्टिंग डायरेक्टर का नाम शानू शर्मा है। शानू वर्षों से यशराज फिल्म्स के साथ जुड़ी हुई हैं। शानू ने YRF की कई फिल्मों की कास्टिंग की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की है। वो सालों तक यहां के क्रिएटिव सर्कल से जुडी रही हैं। इसके बाद उन्हें यशराज में एंट्री मिली। लेकिन उन्हें पहली बार पहचान फिल्म बैंड बाजा बारात की वजह से मिली। जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह का डेब्यू करवाया था। इसके बाद उन्होंने भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा को भी लॉन्च किया है। ये सभी अपने लॉन्च के बाद इंडस्ट्री में हिट रहे हैं। शानू के कास्टिंग की स्टाइल बाकी कास्टिंग डायरेक्टर्स से बहुत अलग है। वो हमेशा फेस से ज्यादा टैलेंट में भरोसा रखती हैं। ऑडिशन के अलावा कई बार इंटरव्यू भी लेती हैं। अहान और अनीत भी इन्हीं शानू की भट्टी में तपे हैं। तब जाकर वो रातों-रात फर्श से अर्श पर पहुंच गए।
इन सबको सुपरस्टार बनाने वालीं शानू शर्मा का नाता विवादों से भी रहा है। उनके ऊपर सोशल मीडिया पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। इसमें पक्षपात भी है। इतना ही नहीं जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी, तब मुंबई पुलिस शानू को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। क्योंकि सुशांत की डेथ बात YRF के कॉन्ट्रैक्ट पर भी सवाल उठे थे।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications