Nikhil Kamath: कौन हैं रिया चक्रवर्ती के नए बॉयफ्रेंड निखिल कामथ, जानें उनका बिजनेस और कुल संपत्ति
Nikhil Kamath: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। खबर आ रही है कि रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब अपनी लाइफ में मूवऑन कर चुकी हैं और अब वह किसी और शख्स के साथ डेटिंग कर रही हैं। आपको बता दें कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा था। रिया पर आरोप थे कि वह सुशांत को जबरन ड्रग्स देती थीं और उनको मानसिक रूप से परेशान भी करती थीं। अब एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कहा जा रहा है कि वह इस समय अरबपति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।
कौन हैं रिया चक्रवर्ती के नए बॉयफ्रेंड निखिल कामथ
निखिल कामथ बिजनेस की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं। उन्होंने 8 हजार रुपये की नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जॉब के साथ-साथ उन्होंने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग शुरू कर दी थी। जब उन्हें मुनाफा होने लगा तो इसी फील्ड में उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर 'जेरोधा' कंपनी की शुरुआत की। ये एक इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो शेयर मार्केट में शेयर और म्युचुअल फंड्स में लेन-देन करने के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है।

निखिल कामथ की कुल संपत्ति
बिजनेसमैन निखिल कामथ बहुत ही कम उम्र अरबपति बन गए हैं। उनकी और भाई नितिन की ज्वॉइंट नेटवर्थ 3.45 अरब डॉलर यानी करीब 28 हजार करोड़ रुपये है। एक समय पर निखिल कामथ की खूब चर्चा हुई थी जब उन्होंने अपनी कमाई का आधा हिस्सा दान करने का फैसला किया था।
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को कर रहे थे डेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निखिल कामथ कुछ समय पहले तक पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। पिछले साल खबर आई थी कि दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ में ऋषिकेश घूमने गए थे, जहां से उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
तलाकशुदा हैं निखिल कामथ
आपको बता दें कि बिजनेसमैन निखिल कामथ तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2019 में इटली में अमांडा पुरावंकर से शादी की थी। अमांडा देश के एक बड़े हाउसिंग ब्रांड की मालकिन हैं। निखिल और अमांडा का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications