कौन हैं राजवीर जवंदा? जो सड़क हादसे का हुए शिकार, सिंगर की हालत की जानकारी अस्पताल ने की जारी

Who is Rajveer Jawanda: पंजबा म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। जवंदा अपनी बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल ने बयान में बताया, राजवीर जवंदा को दोपहर 1:45 बजे इमरजेंसी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। सुबह हुए हादसे के बाद उन्हें पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था। अस्पताल के अनुसार, वे फिलहाल एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Who is Rajveer Jawanda

इस खबर से पंजाबी संगीत उद्योग में हड़कंप मच गया है। गायक कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला, अभिनेता कर्मजीत अनमोल, गायक आर नेट, सुरजीत खान, जीत जगजीत और मलकीत रॉनी समेत कई हस्तियां जवंदा के परिवार से मिलने फोर्टिस अस्पताल पहुंची हैं।

हादसे को लेकर अभी तक पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है। शिअद नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने अस्पताल पहुंचकर बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, जवंदा की हालत नाजुक है। हादसे के कारणों पर अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग ट्रक या भैंस के सामने आने की बात कर रहे हैं। गायक जीत जगजीत ने बताया कि बद्दी से शिमला जाते समय एक गाय अचानक सामने आ गई थी।

हालांकि, हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले के एएसपी अशोक ने इस बात से इनकार किया है कि उनके क्षेत्र में ऐसा कोई हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों और चौकियों से पुष्टि की गई है, लेकिन अभी तक इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है।

राजवीर जवंदा की उम्र 35 साल है, उनका जन्म 1990 में लुधियाना के पोंना गांव में हुआ था। एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं। उनके पिता, करम सिंह जवंदा, एक पुलिस अधिकारी थे। राजवीर ने भी कुछ समय पंजाब पुलिस में काम किया, लेकिन बाद में उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। उनकी गायकी में एक अनोखी छाप है, जिसकी वजह से उनकी अलग पहचान बन गई थी।

राजवीर जवंदा ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2016 में "कली जवंदे दी" से की। उनका गाना "मुकाबला" अगले ही साल काफी लोकप्रिय हुआ। उनके हिट गानों में "पटियाला शाही पग", "केसरी झंडे", "शौकीन", "लैंडलॉर्ड" और "सरनेम" शामिल हैं। 2017 में माही शर्मा के साथ उनका गाना "कंगणी" यूट्यूब पर 40 मिलियन से अधिक बार देखा गया, जो उनका सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू हिट साबित हुआ।

उन्होंने 2018 में पंजाबी फिल्म "सूबेदार जोगिंदर सिंह" से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने सिपाही बहादुर सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने "काका जी" (2019), "जिंद जां" (2019), और "मिंदो तहसीलदारनी" (2019) जैसी कई अन्य फिल्मों में भी काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+