कौन है गोविंदा की भांजी Ragini Khanna? धर्म परिवर्तन के लिए मांगी माफी, एक्टिंग से दूर जी रही ऐसी जिंदगी

Who Is Ragini Khanna: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना अपनी बहन आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी में शामिल हुईं थी जिसके बाद से एक्ट्रेस चर्चा में आ गईं। इस बीच सोशल मीडिया पर अपने ईसाई धर्म अपनाने का पोस्ट शेयर कर फैंस कर हैरान कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने धर्म परिवर्तन पोस्ट के लिए माफी मांगी।

रागिनी खन्ना ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया और कहा कि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हाय, मैं रागिनी खन्ना हूं। मैं अपनी पिछली रीलों के लिए माफी चाहती हूं, जिसमें मैंने ईसाई धर्म अपना लिया था। मैं एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौट आई हूं और इतना ही नहीं अब मैं एक कट्टर हिंदू बन गई हूं... मैंने सनातनी का रास्ता अपना लिया है।'

Ragini Khanna

बता दें कि, गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने साल 2010 से लेकर 2012 में स्टार प्लस का सीरियल ससुराल गेंदा फूल में लीड रोल प्ले किया था। इसमें सुहाना कश्यप की भूमिका निभाकर एक्ट्रेस को घर-घर पहचान मिली थी। लेकिन बीते कुछ समय से एक्ट्रेस पर्दे से गायब हो गई हैं।

रागिनी खन्ना ने सीरियल में काम करने के अलावा एक मॉडल, कॉमेडियन, टीवी होस्ट के तौर पर काम करके भी अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है लेकिन बीते कुछ समय से वह इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं। रागिनी फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बीता रही हैं। खबरों की मानें तो इन दिनों एक्ट्रेस छोटे नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रही हैं।

बता दें कि, रागिनी खन्ना की मां कामिनी खन्ना हैं। जो कि, राइटर, एंकर और ब्यूटी विद एस्ट्रोलॉजी की फाउंडर हैं। गोविंदा की तीन बहनें हैं जिसमें कामिनी खन्ना भी हैं उनके साथ उनका बहुत प्यारा रिश्ता है। इस लिहाज से रागिनी गोविंदा की भांजी हुईं। वहीं कृष्णा अभिषेक की रागिनी की मां मौसी लगती हैं तो गोविंदा उनके मामा लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+