कौन हैं नुसरत फारिया, जिन्हें ढाका एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार? कभी बनी थीं 'शेख हसीना', अब हुई ऐसी हालत
Nusraat Faria: बांग्लादेशी एक्ट्रेस नुसरत फारिया मजहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हत्या की कोशिश के मामले में नुसरत फारिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस केस को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े किए गए थे।
नुसरत फारिया मजहर को ढाका से किया गया गिरफ्तार
आपको बता दें कि नुसरत फारिया मजहर इस समय एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 वर्षीय नुसरत को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह थाईलैंड के लिए रवाना होने वाली थीं।

देश छोड़ने से पहले ही एयरपोर्ट पर हुईं गिरफ्तार
-ढाका एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन पुलिस ने नुसरत फारिया मजहर को देश छोड़ने से पहले ही रोक लिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वतारा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुजान हक ने एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इमिग्रेशन पुलिस ने नुसरत फारिया को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस हिरासत में लेने के बाद वतारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। वहीं आगे की पूछताछ के लिए नुसरत फारिया को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव ब्रांच कार्यालय में ले जाया गया है।
नुसरत फारिया पर लगा हत्या की कोशिश का आरोप
-नुसरत फारिया मजहर की गिरफ्तारी जुलाई 2024 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई एक घटना से जुड़ी हुई है। एक्ट्रेस इस मामले में नामित 17 लोगों में से एक है, जिसमें ढाका के वतारा इलाके में एक छात्र की हत्या की कोशिश शामिल है। ये विरोध प्रदर्शन भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन का हिस्सा था, जो बाद में हिंसक हो गया था।
-आपको बता दें कि इस आंदोलन ने बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव को जन्म दिया था और अंत में प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा तक देना पड़ गया। जानकारी के अनुसार नुसरत फारिया मजहर ने शेख हसीना की जीवनी पर आधारित फिल्म 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी।
कौन हैं नुसरत फारिया मजहर?
-नुसरत फारिया मजहर एक पॉपुलर बांग्लादेशी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भारत की बांग्ला भाषा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 2015 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आशिकी' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।
-आपको बता दें कि साल 2021 में नुसरत फारिया ने लंदन विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है। फिल्मों में काम करने के अलावा नुसरत एक फेमस बांग्लादेशी मॉडल भी हैं। इसके साथ ही वह एक अच्छी सिंगर, टेलीविजन होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं।
-साल 2023 में नुसरत फारिया ने फिल्म 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' में शेख हसीना का रोल निभाया था। दिवंगत भारतीय फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की ये फिल्म बांग्लादेश और भारत के बीच एक बड़ी पहल थी। ये फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जीवन पर बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications