कौन हैं जयश्री बर्मन, जिन्होंने खूबसूरत लहंगा तैयार कर राधिका मर्चेंट को बनाया अप्सरा

Who is Jayasri Burman: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। पिछले कुछ महीनों से इस शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थीं। शादी में एक से बढ़कर एक वीआईपी मेहमान शामिल हुए। स्टार्स ने अपने लुक से महफिल जमा ली। इस बीच दुल्हन का लुक भी जबरदस्त सुर्खियों में रहा। मगर क्या आप जानते हैं कि इस खूबसूरत लुक के पीछे किसकी मेहनत थी? नहीं... तो चलिये जानते हैं।

आशीर्वाद सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे की खास बात ये थी कि इसमें पेंट की मदद से हाथों से काफी सुंदर चित्रकारी की गई थी। ये देखने में जितना खूबसूरत लग रहा था, उतना ही राधिका की सुंदरता पर चार चांद भी लगा रहा था।

Jayshree Burman

राधिका को बनाया हुस्न की परी
बताते चलें कि राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी में तैयार किया गया ये लहँगा एक कलाकार ने डिजाइन किया था। इस कलाकार का नाम जयश्री बर्म है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से राधिका का खूबसूरत लहंगा तैयार किया, जिसमें वे किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही थीं।

कौन हैं जयश्री बर्मन?
बताते चलें कि जयश्री बर्मन दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं। वे पेशे से एक चित्रकार और मूर्तिकार हैं। वे काफी फेमस हैं। देशभर में बनाई गई उनकी कलाकृतियां कोने-कोने में प्रदर्शनियों में शोभा बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने एक दफा इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैनवास पर अपनी कलाकारा उभारने के लिए उन्हें ज्यादा तैयारी कभी भी नहीं करनी पड़ी। वे बस कैनवास भरती हैं और कला खुद ब खुद बन जाती है।

क्यों खास है राधिका का लहंगा?
अब बात करते हैं राधिका मर्चेंट के खूबसूरत लहंगे की तो वो जयश्री ने खुद हैंट पेंटेड लगाकर तैयार किया है। उनका साथ इसमें रिया कपूर ने दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सुंदर लहंगे को 12 पैनलों का साथ मिलकर इटैलियन कैनवास से तैयार किया गया है। इसमें पूरी कलाकारी सिर्फ और सिर्फ हाथों की ही है। ऐसे में ये इस लहंगे को और भी खास बनाता है। इसमें असली सोने के तार को इस्तेमाल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+