कौन है Jigna Vora? छोटा राजन से रहा कनेक्शन, पत्रकार की हत्या के आरोप में काटी थी जेल में सजा

Who Is Jigna Vora: सलमान खान के रिएलिटी शो बग-बॉस 17 की शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। इस बार बिग-बॉस की थीम में कई तरह के बदलाव किए गए। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स में सिर्फ मशहूर सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि यूट्यूबर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा शो में जिग्ना वोरा की भी एंट्री हुई है जो कि पेशे से जर्नलिस्ट रह चुकी है। आइए इनके बारे में सबकुछ जानते हैं।

आपको बता दें कि, जिग्ना वोरा एक बड़ी पत्रकार रह चुकी हैं। वह एक क्राइम रिपोर्टर थीं और साल 2004 में उनके करियर की शुरूआत हुई थी। उनका नाम छोटे राजन के साथ जुड़ चुका है। दरअसल, 11 जून 2011 को पत्रकार ज्योतिर्मय की हत्या हुई थी। इसमें अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन से जुड़े सात लोगों के सात लोगों का नाम सामने आया था। मामले की जांच में मुंबई पुलिस ने जिग्ना वोरा पर आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा।

jigna vora

इसके बाद साल 2016 में केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। जिस वक्त जिग्ना वोरा को इस केस में गिरफ्तार किया गया था वह 37 साल की थीं। जिग्ना पर आरोप था कि उन्होंने राजन को ज्‍योतिर्मय डे की जानकारी दी थी। हालांकि इस मामले में 9 महीने बाद ही 27 जुलाई, 2012 को उन्हें रिहा कर दिया गया था। लेकिन मामले में उनके खिलाफ लंबा केस चला था।

'पीटीआई' के मुताबिक, इस मामले में जिग्ना वोरा को उनके बेटे के कारण रिहा किया गया था। क्योंकि वह सिंगल मदर थीं और उन्हें अकेले अपने बेटे की देखभाल करनी थी। मामले की जांच कई सालों तक चली और साल 2018 में उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद साबित हुए। इसके बाद साल 2019 में जिग्ना के नाम पर 'भायखला में सलाखों के पीछे: जेल में मेरे दिन' नाम से एक किताब भी छपी।

वहीं जिग्‍ना वोरा की कहानी पर आधारित एक वेब सीरीज भी बनाई गई है जिसका नाम 'स्कूप' है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रीलीज हुई है जिसे हंसल मेहता ने निर्देशन किया है। अब जिग्ना वोरा की बिग-बॉस के घर में एंट्री हो चुकी है। जिसमें वह सभी घरवालों को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। देखना होगा कि वह कितने दिन इस घर में टिक पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+