फाल्गुनी पाठक ने क्यों नहीं की कभी शादी? अपने टॉम बॉय लुक पर बोली चौंकाने वाली बात

फाल्गुनी पाठक इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। सिंगर को बचपन से ही लड़कों की तरह रहने का शौक था।

मुंबई, 26 सितंबर: 90 के दशक के लोगों का बचपन यादगार बनाने वाली फाल्गुनी पाठक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सिंगर का हाल ही में एक रीमेक रिलीज हुआ है, जिसे नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाना रिलीज होने के बाद से ही नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। नेहा को लोग बचपन खराब करने का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं फाल्गुनी पाठक ने भी नेहा को इनडायरेक्टली खूब खरी खोटी सुनाई है। लोगों का कहना है कि फाल्गुनी पाठक की आवाज को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। इस बीच फाल्गुनी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं फाल्गुनी पाठक की जिंदगी और उनके परिवार के बारे में...

1987 में शुरू किया करियर

1987 में शुरू किया करियर

बताते चलें कि फाल्गुनी पाठक सिंगर के साथ-साथ परफॉर्मर आर्टिस्ट और कंपोजर भी हैं। साल 1987 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

1998 में रिलीज हुआ पहला गाना

1998 में रिलीज हुआ पहला गाना

फाल्गुनी का पहला एल्बम साल 1998 में रिलीज हुआ था। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद इस बात को कुबूला था कि जो भी हुआ, वो अपने आप ही हुआ। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई सारे गाने रिकॉर्ड किए।

टीवी सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

सिर्फ सिंगिंग ही नहीं, फाल्गुनी ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा, कौन बनेगा करोड़पति और कॉमेडी नाइट्स जैसे मशहूर शोज में वे नजर आ चुकी हैं।

कई शानदार गानों को दी आवाज

कई शानदार गानों को दी आवाज

फाल्गुनी पाठक के मशहूर गानों में चूड़ी जो खनकी हाथों में, मैंने पायल है छनकाई, मेरी चूनर उड़ जाए, सावन में जैसे शानदार गाने शामिल हैं। इन गानों का क्रेज आज भी फैंस के बीच बरकरार है।

पिता से पड़ी थी मार

पिता से पड़ी थी मार

फाल्गुनी पाठक की पर्सनल जिंदगी की बात करें, तो सिंगर ने शादी नहीं की है। उनकी चार बहने हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र में पहली बार परफॉर्म किया था। उनके पिता को जब इस बारे में पता चला तो उन्हें बहुत मार पड़ी थी।

5 सालों तक ली ट्रेनिंग

5 सालों तक ली ट्रेनिंग

फाल्गुनी पाठक ने भवदीप जयपुरवाले के वोकल म्यूजिक में तकरीबन 5 सालों तक ट्रेनिंग ली है। कहा जाता है कि वे एक शो के लिए 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं। उनके पास गाड़ियों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।

टॉम बॉय की तरह रहती हैं फाल्गुनी

टॉम बॉय की तरह रहती हैं फाल्गुनी

फाल्गुनी पाठक को टॉम ब्वॉय जैसे रहना पसंद है। इसका कारण चार बेटियों के बाद मां-बाप की बेटा पैदा होने की उम्मीद थी। ऐसा नहीं होने प फाल्गुनी बचपन से ही लड़कों की तरह रहने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+