Fahad Ahmad कौन हैं ? जिनसे बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने रचाई शादी

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड ने फहद अहमद से कोर्ट मैरिज कर सबको हैरान कर दिया है।

Swara Bhasker

Who is Fahad Ahmed ? बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने अचानक बिना बैंड बाजे, तैयारी के शादी रचाकर अपने फैंस को हैरान कर दिया। गुरुवार 16 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दुल्‍हें फहद अहमद से शादी रचाने के बाद फोटो और वीडियो शेयर किया। स्‍वरा ने बताया कि 6 जनवरी 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपने बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज कर ली है। स्वरा ने फहद से कोर्ट मैरिज करने के बाद जो वीडियो शेयर किया उसमें उनके प्यार भरे सफर में दोनों को एक साथ दिखाया गया है। आइए जानते हैं स्‍वरा भाष्‍कर ने जिन्‍हें अपना जीवनसाथी बनाया है वो फहद अहमद कौन हैं?

जानिए कौन है स्‍वरा के पति फहद ?

जानिए कौन है स्‍वरा के पति फहद ?

फहद अहमद समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा में प्रदेश अध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं, वह TEDx स्पीकर भी हैं। फहद सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इन्‍होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के तौर पर भी काम किया। जुलाई 2022 में, वह अबू आसिम आज़मी और रईस शेख की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वे महाराष्ट्र और मुंबई की समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष बने।

स्‍वरा भी राजनीति में रहती हैं एक्टिव

स्‍वरा भास्‍कर ने सपा नेता से शादी की है। स्‍वरा भी आए दिन राजनीतिक मंचों पर नजर आ चुकी हैं। वहीं जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके सपा नेता पति कई जगह पर जोश के साथ आंदोलन करते नजर आ रहे हैं। वहीं कई जगहों पर स्‍वरा राजनीतिक रैलियों में नारे देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंत में दोनों की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें नजर आ रही है। जिसमें स्वरा और फहद 6 जनवरी, 2023 को एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब उन्होंने कोर्ट में शादी के लिए अर्जी भरी थी।

एक प्‍यारा सा वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

एक प्‍यारा सा वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

कुछ माह पहले दोनों ने कोर्ट में शादी के लिए अर्जी भरी थी और 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। स्वरा ने साथ में अपने प्यार भरे सफर का एक प्यारा वीडियो जारी किया। वीडियो जो स्‍वरा भास्‍कर ने शेयर किया उसके साथ लिखा कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज की तलाश करते हैं जो आपके बिल्कुल बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को ढूंढ लिया! मेरे दिल में आपका स्वागत है। यह अव्यवस्थित है लेकिन यह आपका है!"

फहद ने जवाब में लिखा- मुझे कभी नहीं पता था कि अराजकता इतनी सुंदर हो सकती है

फहद ने जवाब में लिखा- मुझे कभी नहीं पता था कि अराजकता इतनी सुंदर हो सकती है

जिसका जवाब ट्विटर पर जवाब देते हुए फहद ने कहा "मुझे कभी नहीं पता था कि अराजकता इतनी सुंदर हो सकती है। मेरा हाथ पकड़ने के लिए धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+