कौन हैं दलजीत कौर के पति निखिल पटेल? जो एक्ट्रेस को 6 महीने से दे रहे धोखा, पहले भी टूटी थी शादी
Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर को मशहूर टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के लिए जाना जाता है। लेकिन इन दिनों उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने पिछले साल बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी।
बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2023 में निखिल पटेल से 40 की उम्र में दूसरी शादी की थी। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ विदेश में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही एक्ट्रेस सब कुछ छोड़कर अपने बेटे के साथ वापस भारत लौट आईं। जिसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल पटेल का किसी SN नाम की महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और वह उसी के साथ रहते हैं। दलजीत का कहना है कि निखिल ने इस शादी को मानने से साफ इंकार कर दिया था और एक्ट्रेस का सारा सामान वहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर निखिल पटेल कौन हैं।
जिस तरह दलजीत कौर टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है वैसे ही निखिल पटेल यूके बेस्ड बड़े बिजनेसमैन हैं। जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ है। निखिल की दलजीत के साथ ये दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं जिनका नाम अरियाना और अनिका है। जिनके साथ निखिल पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं।
बता दें कि, निखिल पटेल केन्या के नैरोबी में रहते हैं। वह एक फाइनेंस कंपनी में भी काम करते हैं। निखिल पटेल अक्सर अपनी बेटियों के साथ घूमने की तस्वीर साझा करते रहते हैं। तलाक की अफवाहों के बीच भी निखिल अपनी जिंदगी फूल एंजॉय कर रहे हैं। दलजीत का आरोप है कि निखिल के लिए उनकी शादी कुछ ही महीनों में ही खत्म हो गई थी उन्होंने कभी भी इस शादी को स्वीकार नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications