आखिर कौन है Bhumi Pednekar का मिस्ट्री मैन यश कटारिया? बॉलीवुड की इस हसीना से है खास कनेक्शन
Who Is Bhumi Pednekar Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की गिनती बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में होती है। वह हर फिल्म में अपने किरदार में जान डाल देती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
कौन है भूमि का बॉयफ्रेंड?
बता दें कि, भूमि पेडनेकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया से बातचीत करना पसंद नहीं करती। लेकिन पिछले कुछ समय से वह एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन में एक्ट्रेस एक शख्स के साथ नजर आईं। दोनों के लिप-लॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब हाल ही में उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जिसके बाद एक्ट्रेस फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गईं।

पेशे से हैं बिजनेसमेन
जब से भूमि पेडनेकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं हैं तभी से हर कोई जानना चाहता है कि ये शख्स आखिर कौन है। ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, भूमि पेडनेकर के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड का नाम यश कटारिया। ये एक सक्सेसफुल बिजनेसमेन हैं और वह भारत के ही रहने वाले हैं। यश कटारिया की उम्र महज 28 साल की है।
बॉलीवुड से है खास कनेक्शन
यश कटारिया का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन है। सोशल मीडिया में यश कटारिया भूमि पेडनेकर के अलावा रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को भी फॉलो करते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों चोरी-छुपे एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications