दूसरा ब्याह रचाने वाले आशीष विद्यार्थी का जानें कौन है बेटा अर्थ विद्यार्थी, कहां है और क्या करता हैं?
दूसरा ब्याह रचाने वाले आशीष विद्यार्थी का जानें कौन है बेटा अर्थ विद्यार्थी, कहां है और क्या करता हैं?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 57 की उम्र में दूसरी शादी करके सभी को चौंका दिया है। आशीष ने अपने से सात साल छोटी 50 साल की रूपाली बरुआ से दूसरा ब्याह रचाया है। जिसके बाद एक्टर जब खूब चर्चा में आ गए
जिसके बाद एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने रूपली बरुआ से शादी कर ली है।
आशीष विद्यार्थी का है एक 23 साल का बेटा
आशीष विद्यार्थी की ये दूसरी शादी है, उन्होंने 22 साल पहले राजोशी से लव मैरिज की थी और अभी दो साल पहले ही दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए थे। राजोशी और आशीष विद्यार्थी का एक 23 साल का बेटा अर्थ विद्यार्थी है। आइए जानते हैं 57 साल की उम्र में दूसरी शादी करने वाले आशीष विद्यार्थी का बेटा क्या करता है और किसके साथ रहता है?
आशीष विद्यार्थी बेटे के साथ है अच्छी बॉन्डिंग
एक्टर आशीष विद्यार्थी और राजेश्री का बेटा अर्थ विद्यार्थी विदेश में रहकर नौकरी कर रहा है। कुछ साल पहले 2018 में जब अर्थ विदेश पढ़ाई के लिए जब गया था तब भी एक्टर ने अपने बेटे और पत्नी राजोश्री के साथ मौज-मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनका परिवार खूब खुश नजर आ रहा था। पिता बेटे में बहुत अच्छी बॉन्डि़ग भी है।
अर्थ अमेरिका में कर रहे हैं ये नौकरी
अर्थ के लिक्डिंन अकाउंट के अनुसार अर्थ टेल्सा कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। जिसका जिक्र उनकी मां और पापा ने भी अपने इंटरव्यू में किया था। अर्थ विद्यार्थी अमेरिका के ऑस्टिन में रहते हैं। अर्थ ने कैलिफ्रॉनिया की यूनिवर्सिटी UC BERKERLY से पढ़ाई की है।अर्थ के ग्रेजुएशन कंप्लीट करने पर उनकी मां राजोशी और आशीष विद्यार्थी उसके पास विदेश उनसे मिलने साथ गए थे।
अशीष विद्यार्थी के शादी करते ही चर्चा में आई उनकी पहली पत्नी राजोशी
वहीं आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी की बात की जाए तो वो इंडियन एक्ट्रेस, सिंगर और थिएटर कालाकार हैं। राजोशी बरुआ की मां, शकुंतला बरुआ, एक अनुभवी बंगाली अभिनेत्री हैं। उनकी बहन अरिता बरुआ हैं।आशीष विद्यार्थी ने जब एक दिन पहले दूसरी शादी की तो उन्होंने ऐसी पोस्ट लिखी जिसके कारण एक्टर की नई नवेली दुल्हन के बजाय उनकी एक्स पत्नी राजोश्री विद्यार्थी चर्चा में आ गईं।
राजोशी ने पति की दूसरी शादी के बाद बताया क्यों हुए अलग
आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता में 50 वर्षीय इंटरप्यन्योर रूपाली बरुआ के साथ शादी की, इसके बाद राजोशी जो पीलू विद्यार्थी के नाम से भी जानी जाती हैं उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो और आशीष 2021 में अलग हो गए और तब से खुशी से रह रहे हैं। पिछले अक्टूबर में, उन्होंने अपनी तलाक की याचिका दायर की और उनके बीच को मनमुटाव नहीं है, वो दोनो दोस्तों के जैसे हैं। उन्होंने कहा ये 22 साल मेरे जीवन का सबसे अच्छ हिस्सा था।












Click it and Unblock the Notifications