ये किसको मिली संजय कपूर की 10,300 करोड़ रुपए की संपत्ति? करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे हुए 'बेदखल'
Sunjay Kapur Property Share: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद से उनके करोड़ों की संपत्ति और कंपनी को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इन सबका हकदार कौन होने वाला है।
मौत के 7 दिन बाद हुआ था संजय कपूर का अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए एक मधुमक्खी निगल ली थी। इसी के चलते उन्हें हार्ट अटैक हुआ था और उनकी मौत हो गई थी। मौत के 7 दिन बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ था।

करिश्मा-संजय के बेटे कियान ने पापा को मुखाग्नि दी थी
संजय कपूर के अंतिम संस्कार से लेकर प्रेयर मीट तक में उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा, बेटा कियान, बहन करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ शामिल हुई थीं। वहीं करिश्मा और संजय के बेटे कियान ने पापा को मुखाग्नि दी थी।
संजय कपूर के 31000 करोड़ की कंपनी का नया मालिक
आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद से उनके करोड़ों के कारोबार और संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई जानाकरियां सामने आई हैं। दिवंगत संजय कपूर के 31000 करोड़ रुपए के बिजनेस कौ कौन संभालेगा इस बात की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। वहीं अब संजय कपूर के 10300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर भी कई खुलासे हो रहे हैं।
सोना कॉमस्टार के नए चेयरमैन बने ये शख्स
आपको बता दें कि संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार के नए चेयरमैन को चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने संजय कपूर की मौत के बाद जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। वहीं विवेक विक्रम सिंह को कंपनी का नया सीईओ बनाया गया है।
पत्नी प्रिया सचदेव को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार का नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (NED) बनाया गया है। इसका मतलब है कि वो कंपनी की बड़ी-बड़ी रणनीतियों में सलाह देंगी लेकिन रोजमर्रा का काम नहीं संभालेंगी। प्रिया सचदेव, कंपनी के 2 मजबूत मेंबर, जेफ्री मार्क ओवरली और विवेक विक्रम सिंह के साथ मिलकर संजय के बिजनेस को आगे बढ़ाएंगी।
संजय कपूर की 10300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी
वहीं अब संजय कपूर की 10300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि संजय कपूर की सपंत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनके चारों बच्चों में बांटा जाएगा जबकि कुछ हिस्सा पत्नी प्रिया सचदेव को मिलेगा। वहीं एक्स वाइफ करिश्मा कपूर का संपत्ति में कोई हक नहीं होगा।
19 साल की सफीरा को मिलेगा प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा को मिलेगा। खबर है कि 19 साल की सफीरा, जो इंग्लैंड के मार्लबोरो कॉलेज में पढ़ती हैं, को संजय कपूर की 10300 करोड़ रुपये की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा।
प्रिया सचदेव की पहली शादी से पैदा हुई बेटी हैं सफीरा
-जानकारी के अनुसार प्रिया सचदेव की पहली शादी से पैदा हुई बेटी सफीरा को संजय कपूर ने कानूनी तौर पर गोद ले लिया था, जिसके कारण वह उनकी संपत्ति में बराबर की हकदार हैं।
-प्रिया सचदेव की पहली शादी साल 2008 में अमेरिकी होटेलियर और एक्टर विक्रम चटवाल से हुई थी जिनसे उनकी बेटी सफीरा चटवाल हैं। ये शादी साल 2011 में ही टूट गई थी और दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद से सफीरा अपनी मां प्रिया सचदेव के साथ ही रहती हैं।
-वहीं साल 2017 में प्रिया सचदेन ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी जिनसे उनका बेटा अजारियस है जिसकी उम्र अभी 6 साल है। संजय ने प्रिया की बेटी सफीरा को गोद लिया था, जिसके कारण वह उनकी संपत्ति की हकदार हैं। वहीं सफीरा के बाद संजय और प्रिया के बेटे अजारियस को संपत्ति में सबसे ज्यादा पैसे मिलेंगे।
-वहीं अगर संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान की बात करें तो उन्हें पहले ही बहुत कुछ दिया जा चुका है। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद एलिमनी के रूप में संजय कपूर ने उन्हें और दोनों बच्चों को काफी कुछ दिया था। आपको बता दें कि संजय कपूर की 31000 करोड़ रुपए की कंपनी में भी करिश्मा कपूर या फिर उनके दोनों बच्चों को कुछ नहीं मिला है।
करिश्मा कपूर को मिली थी इतनी एलिमनी
-आपको बता दें कि कई कानूनी और निजी संघर्षों के बाद, साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। सेटलमेंट के तहत संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को 70 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा अपने दोनों बच्चों, समायरा और कियान, के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदकर दिए थे।
-करिश्मा कपूर को संजय कपूर के पिता का घर भी मिला था। करिश्मा को संजय हर महीने 10 लाख रुपये बतौर भत्ता देते थे। फिलहाल करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं और उन्हें एक बेहतर जीवन देने की कोशिश में जुटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications