फ्लर्ट करने के लिए तनुजा ने धर्मेंद्र को जड़ दिया था थप्पड़, कहा था- विनोद खन्ना आलतू-फालतू नहीं थे
फ्लर्ट करने के लिए तनुजा ने धर्मेंद्र को जड़ दिया था थप्पड़, कहा था- विनोद खन्ना आलतू-फालतू नहीं थे
मुंबई, 23 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा का आज 23 सितंबर को जन्मदिन है। 23 सितंबर 1943 को पैदा हुई तनुजा 78 साल की हो गई हैं। तनुजा ने अपने फिल्मी करियर में धर्मेंद्र से लेकर अभिताभ बच्चन तक सभी बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। तनुजा ने पूरे भारत में विभिन्न फिल्म उद्योगों में काम किया है। तनुजा ने हमेशा अपने को-स्टार के साथ काफी मजाक-मस्ती वाला रिलेशन शेयर किया है। तुनजा के जन्मदिन पर हम आपको कुछ ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं। एक बार फ्लर्ट करने के लिए तनुजा ने धर्मेंद्र को खप्पड़ जड़ दिया था। वहीं विनोद खन्ना के बारे में तनुजा ने कहा था कि वह आलतू-फालतू नहीं थे।

'धरम जी और मैं पी रहे थे ...'
तनुजा और धर्मेंद्र उस समय के बड़े सुपरस्टार थे। 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर आएंगी', 'इज्जत' और 'दो चोर' जैसी कई फिल्मों में काम करके तनुजा और धर्मेंद्र अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन दोनों के बीच एक बार ऐसी घटना हो गई थी जब एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया था। तनुजा ने फिल्मफेयर को पहले दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि वह कैसे दोस्त बने थे। ये भी बताया था कि धर्मेंद्र ने कैसे उसके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की, उसने पहले उसे थप्पड़ मारा और बाद में उनकी जिद पर उसकी कलाई पर राखी बांधी। तनुजा ने कहा था, ''बात 1965 की है, जह हम दुलाल गुहा ''चांद और सूरज'' की शूटिंग कर रहे थे। धरम और मैं दोस्त पी रहे थे और खूब मजे कर रहे थे। उन्होंने मुझे अपनी पत्नी प्रकाश से भी मिलवाया। सनी (देओल) तब सिर्फ पांच साल के थे, जबकि उनकी बेटी लाली लगभग छह महीने की थी।''

तनुजा ने धर्मेंद्र को थप्पड़ मार कहा- बेशर्म
तनुजा ने कहा, ''एक दिन धर्मेंद्र ने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। मैं हैरान रह गई थी और मैंने उन्हें थप्पड़ मारा और कहा, 'बेशर्म! मैं आपकी पत्नी को जानती हूं और आप मुझसे फ्लर्ट करने की हिम्मत रखते हैं। शर्मिंदा होकर धर्मेंद्र ने मुझसे माफी मांगी और कहा, 'तनु, मेरी मां, सॉरी बोलता हूं! कृपया मुझे अपना भाई बना लें।" बहुत समझाने के बाद भी वह नहीं माने और एक काला धागा लेकर आए औ कहा, इसे मेरी कलाई पर बांध दो।''

'विनोद खन्ना आलतू-फालतू नहीं थे'
धर्मेंद्र के अलावा तनुजा ने अभिनेता विनोद खन्ना, संजीव कुमार और अमिताभ बच्चन के साथ भी अच्छे रिलेशन बनाए थे। विनोद खन्ना के साथ तुनजा ने 1974 की फिल्म इम्तिहान में स्क्रीन साझा किया था। तनुजा ने कहा, ''वह (विनोद खन्ना) कोई आलतू-फालतू नहीं थे। वह बिल्कुल बकवास नहीं करते थे। एक ऐसे सह-कलाकार के साथ बातचीत करना संतोषजनक था जो मानसिक रूप से आपके बराबर था।'' कई वर्षों तक कैंसर से जूझने के बाद 2017 में विनोद खन्ना का निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications