जब रीना रॉय को कहने लगे थे सोनाक्षी सिन्हा की असली 'मां', एक्ट्रेस ने बताया क्यों मिलती है शक्ल, जानें सच्चाई

Sonakshi Sinha Reena Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीता। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस महीने 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े कुछ किस्से साझा करेंगे। बता दें कि जब एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनकी शक्ल को लेकर ऐसी चर्चा होने लगी थी कि वह रीना रॉय की बेटी हैं।

Sonakshi Sinha

NEWS 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सोनाक्षी सिन्हा से रीना रॉय से शक्ल मिलने पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी शक्ल मां पूनम सिन्‍हा से मिलती है और मैं उनकी तरह दिखती हूं।' वहीं जब रीना रॉय से इस बारे में पूछा गया को एक्ट्रेस ने इसे महज इत्तेफाक बताया था।

फर्स्ट पोस्ट को दिए इंटरव्यू में रीना रॉय ने सोनाक्षी सिन्हा की उनसे शक्ल मिलने पर कहा था, 'ये महज एक इत्तेफाक है। मेरी मां और बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र की मां भी एक दूसरे की हमशक्ल लगती हैं और लोग उन्हें जुड़वा बहनें कहते हैं। लेकिन दुनिया में ऐसा कभी-कभी हो जाता है।' इस तरह जवाब देकर दोनों ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगाया था।

बता दें कि, एक वक्त था जब सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस रीना रॉय लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लगभग 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने इस दौरान कई फिल्मों में साथ काम किया और इनकी जोड़ी काफी पसंद भी की गई। दोनों के अफेयर के बारे में एक्टर की पत्नी पूनम चंदिरामानी को पता चला तो फिर शत्रुघ्न सिन्हा को प्यार या शादी में से एक चीज चुनने को कहा और फिर उन्होंने रीना रॉय से दूरी बना ली और रिश्ता खत्म हो गया।। उस वक्त सोनाक्षी सिन्हा का जन्म नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+