अचानक मां नीलिमा अजीम से बात करना क्यों बंद कर देते हैं Shahid Kapoor? एक्टर ने बताई ये बड़ी वजह
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'ब्लडी डैडी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि, वह अपनी मां नीलिमा अजीम से बात करना क्यों बंद कर देते हैं।

Shahid Kapoor Mother Neliima Azeem: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू अपने परिवार से जुड़े कई खुलासे किए। साथ ही शाहिद ने अपनी मां नीलिमा अजीम और भाई ईशान खट्टर के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की।
जब मां से बात करना बंद कर देते हैं शाहिद
शाहिद कपूर ने 'बॉलीवुड बबल' से बात करते हुए अपनी मां नीलिमा अजीम के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, 'आप जानते हैं कि वह एक सिंगल पेरेंट हैं। मेरा और ईशान का पालन पोषण उन्होंने अकेले किया और माता-पिता हमारे लिए जो करते हैं, हम उनका ये एहसान कभी नहीं चुका सकते। वह हमेशा से ही मेरे और ईशान के लिए एक मार्गदर्शक रही हैं। एक ऐसा समय भी था जब मैं मां से कहता था कि, 'आपसे कुछ दिनों तक मैं बात नहीं करूंगा क्योंकि आप बहुत सारी अच्छी चीजें बोल रही हैं और अब मैं सोचने लगा हूं कि मैं बहुत अच्छा हूं। आप जानती हैं कि मुझे थोड़ी आलोचना की भी जरूरत है।'
एक्टर ने बताई ये बड़ी वजह
शाहिद कपूर ने आगे यह भी कहा कि वह इन सभी मामलों पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते क्योंकि ये पर्सनल है। उन्होंने कहा, "मैं उन चीजों के बारे में बात करना पसंद नहीं करता जो मेरे निजी जीवन से जुड़ी हैं। मुझे नहीं लगता कि इसे शेयर करने की जरूरत है। माँ मेरे लिए रही है, हम सब एक दूसरे के लिए हैं। यही है परिवार करता है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।"
अलग हो गए थे शाहिद के माता-पिता
बता दें कि, शाहिद कपूर के माता-पिता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम हैं। लेकिन जब एक्टर की उम्र 3 साल की थी तो दोनों ही अलग हो गए थे। इसके बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी कर ली। जिससे उनके बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ। हालांकि शाहिद और ईशान आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म
शाहिद कपूर को आखिरी बार राज और डीके की वेब सीरीज 'फर्जी' में देखा गया था। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके बाद एक्टर जल्द ही 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे। जो कि, 8 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जीयो सिनेमा में रिलीज होगी। इस फिल्म में रोनित रॉय, संजय कपूर और डायना पेंटी जैसे बड़ा कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications