ऐसे इंसान हैं शाहरुख खान, 'चेन्नई एक्सप्रेस' फेम सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने शेयर की दिलचस्प स्टोरी
मुंबई, 21 अक्टूबर। अपने बेटे आर्यन खान को लेकर बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को शाहरुख, मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद अपने बेटे से मिलने पहुंचे। आर्यन खान को बॉलीवुड का पूरा सपोर्ट मिल रहा है, इसी क्रम में कई लोगों ने शाहरुख के सपोर्ट में भी ट्वीट किया। फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट कर शाहरुख खान के लिए प्रर्थना की और उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

कब खत्म होंगी शाहरुख की मुश्किलें?
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की दो बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह उनके वकील ने हाई कोर्ट का रुख किया है। आर्यन का जमानत न मिलने पर कई लोगों ने सवाल खड़ा किया, इस बीच शाहरुख पहली बार अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे। शाहरुख और आर्यन के बीच क्या बात हुई इसका तो खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कई बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें इस मुश्किल घड़ी में अपना समर्थन दिया।

चिन्मयी को याद आई शाहरुख से अपनी पहली मुलाकात
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा कि किंग खान ने उनके परिवार से मिलने के बाद सिंगर जो एहसास कराया उसे वो कभी नहीं भूल सकतीं। एक के बाद एक कई ट्वीट में चिन्मयी ने लिखा, 'सालों पहले जब मैंने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'तितली' गाया, तो एक सुपरस्टार ने मुझे टैग करते हुए कहा कि उन्हें गाने से प्यार है।'

पहली बार किसी एक्टर ने की थी गाने की तारीफ
चिन्मयी लिखती हैं, 'जितना मुझे याद है, यह पहली बार था जब किसी एक्टर ने किसी प्लेटफार्म पर मेरे गाने की तारीफ की। मुझे उस एक पल में हंसी और रोना दोनों आ रहा था। मेरी मां ने मुझे देखा और उन्होंने एक लंबा चौड़ा ट्वीट करते हुए उन्हें धन्यवाद बोला। मैं इतनी जल्दी किसी भी चीज के लिए एक्साइटेड नहीं होती, इस बीच मैं चेन्नई एक्सप्रेस ऑडियो लॉन्च में भी पहुंची।'

शाहरुख को याद था मेरी मां का ट्वीट
चिन्मयी ने कहा, 'उस शख्स (शाहरुख) को याद था कि मेरी मां ने वो लंबा वाला ट्वीट किया था, उन्होंने मुझे मेरी मां को थैंक्यू कहने के लिए बोला। कुछ घंटे बाद मैं सबसे विदाई ले रही थी, तो उन्होंने मेरा पास आकर कहा कि वह मेरी मां से बात करना चाहते हैं। मैंने सोचा कि वह मजाक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने मुझसे फोन लिया और मेरी मां से करीब 15 मिनट तक बात की।'

'मेरी मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद'
चिन्मयी ने आगे कहा, उन्होंने मेरी मां को इस दुनिया में सबसे खास इंसान होने का एहसास दिलाया और मेरा फोन लैटा दिया। कई दिनों बाद जब वो चेन्नई आए, उन्होंने एक बड़े हाल में वेट कर रहे लोगों को छोड़कर मेरे मां से मिलने आए और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मुझे जो एहसास कराया उसे मैं कभी नहीं भूल सकती। उन्हें इतना सब करने की जरूरत नही थी फिर भी उन्होंने किया।

जल्द गुजर जाए शाहरुख के लिए यह मुश्किल समय
चिन्मयी ने कहा, 'उनके साथ अभी जो कुछ हो रहा है, वो मेरी समझ से परे है लेकिन मैं प्रार्थना करती हूं कि उनका परिवार जिस मुश्किल घटी से गुजर रहा है वो समय जल्दी से कट जाए।' चिन्मयी ने उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमे शाहरुख ने उनको रिप्लाई किया था। बता दें कि चेन्नई एक्सप्रेस का ऑडियो लॉन्च जुलाई, 2013 में हुआ था। उस समय शाहरुख खाने ट्वी करत हुए तितली सॉन्ग की तारीफ की थी।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के घर क्यों गई थी NCB टीम? जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने बताई वजह
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री












Click it and Unblock the Notifications