Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख खान के घर क्यों गई थी NCB टीम? जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे ने बताई वजह

मुंबई, 21 अक्टूबर: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आज शाहरुख खान बेटे आर्यन से मिलने जेल पहुंचे थे। शाहरुख खान के जेल से घर लौटने के बाद एनसीबी की एक टीम उनके घर मन्नत पहुंच गई। करीब डेढ़-दो घंटे ये टीम यहां रही। कहा गया कि टीम शाहरुख के घर एक सर्च ऑपरेशन के लिए गई लेकिन एनसीबी ने साफ किया है कि कुछ डॉक्यूमेंट लेने टीम वहां गई थी ना कि किसी रेड के लिए।

एनसीबी ने क्या कहा है

एनसीबी ने क्या कहा है

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने शाहरुख के घर टीम जाने को लेकर हुए सवाल पर कहा कि वहांकोई छापेमारी नहीं की गई है। एनसीबी की टीम आर्यन खान से जुड़े कुछ दस्तावेज लेने शाहरुख खान के घर गई थी। एनसीबी डीडीजी अशोक मुथा जैन ने भी मीडिया से कहा कि एनसीबी ने शाहरुख खान के आवास पर कोई सर्च ऑपरेशन नहीं किया है।

Recommended Video

    Mumbai Cruise Drug Case: Aryan Khan से मिलने Arthur Road Jail पहुंचे Shah Rukh Khan | वनइंडिया हिंदी
     अनन्या पांडे के घर भी पहुंची NCB टीम

    अनन्या पांडे के घर भी पहुंची NCB टीम

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आवास पर पहुंची तो एक टीम एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर भी गई। अनन्या पांडे को एनसीबी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया है। अनन्या को समन देते हुए एनसीबी दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। अनन्या पांडेय बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय की बेटी हैं।

    शाहरुख के बेटे आर्यन खान फिलहाल जेल में हैं

    शाहरुख के बेटे आर्यन खान फिलहाल जेल में हैं

    ड्रग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दूसरे आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी थी। आर्यन और अन्य को एनसीबी ने कथित तौर पर क्रूज से गिरफ्तार किया था, 3 अक्टूबर से सभी जेल में हैं। एक क्रूज पार्टी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था। आर्यन पर एनसीबी ने आरोप लगाया है कि वह एक नियमित ड्रग उपभोक्ता है और उन्हें थोक में खरीदता है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+