जब निशा रावल संग पति के अफेयर की बात सुन शॉक हुईं थीं रोहित सेठिया की पत्नी, लिया ये बड़ा फैसला

करण मेहरा ने हाल ही में पत्नी निशा रावल पर आरोप लगाए थे कि उनका रोहित सेठिया संग अफेयर चल रहा है। इससे पहले रोहित की पत्नी को जब इस बारे में खबर लगी थी तो उन्होंने निशा से मिलने का फैसला किया।

मुंबई, 8 अगस्त : एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर किसी भी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। कुछ समय तक भले ही सब ठीक ठाक लगे, लेकिन एक वक्त बाद ये परिवार में तबाही मचा ही देता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के मशहूर एक्टर करण मेहरा ने वाइफ निशा रावल पर आरोप लगाए हैं उनका एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी वाइफ का रोहित सेठिया के साथ अफेयर है। इससे पहले रोहित सेठिया की पत्नी निधि को जब पति के बारे में ऐसी बातें सुनने को मिली थीं, तो उन्होंने तुरंत निशा से मिलने का फैसला किया था। रोहित सेठिया की पत्नी की निशा रावल से मुलाकात हो चुकी है।

कपल ने लिया था अलग होने का फैसला

कपल ने लिया था अलग होने का फैसला

टेलीविजन के मशहूर कपल करण मेहरा और निशा रावल ने साल 2021 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। कपल ने एक दूसरे के खिलाफ काफी बयानबाजी भी की थी। पहले एक्ट्रेस निशा रावल ने पति करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद हाल ही में करण मेहरा ने अपनी पत्नी निशा पर गंभीर आरोप लगाए। करण के मुताबिक उनकी पत्नी निशा का अफेयर चल रहा है।

मुंह बोले भाई संग पत्नी का अफेयर- करण

मुंह बोले भाई संग पत्नी का अफेयर- करण

करण मेहरा के मुताबिक उनकी पत्नी निशा का अफेयर रोहित सेठिया के साथ चल रहा है। बता दें कि रोहित सेठिया पहले से ही शादीशुदा हैं। ऐसे में जब उनकी पत्नी निधि को पति के अफेयर को लेकर खबरें सुनने को मिलीं थीं, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

रोहित की पत्नी को लगा था झटका

रोहित की पत्नी को लगा था झटका

निधि ने पहले तो कुछ नहीं कहा लेकिन फिर आखिरकार उन्होंने फैसला किया कि उन्हें निशा से मिलना चाहिए। TOI की खबर के मुताबिक निधि उसी फ्लैट में पहुंची थीं, जहां निशा रहती है। रोहित के चचेरे भाई राजेश खट्टर और उनकी पत्नी वंदना सजनानी वहां मौजूद थे। खबर के मुताबिक, उनका कहना था कि राजेश ने अपने स्तर पर रोहित को समझाने की पूरी कोशिश की कि वो जो कुछ भी कर रहे हैं वह गलत है।

करण मेहरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

करण मेहरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले निशा से अलग हो चुके करण मेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा पर आरोप लगाया था कि रोहित और निशा उसी 4/5 बीएचके के फ्लैट में रह रहे हैं, जहां वो निशा के साथ रहते थे। करण ने ये भी कहा कि निशा रोहित को अपना मुंह बोला भाई बताती हैं और उन्हीं से उसका अफेयर चल रहा है।

एक्टर का बड़ा खुलासा

एक्टर का बड़ा खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण ने बताया कि अब तक वे इसलिए चुप थे क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं था। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक करण मेहरा ने बताया कि निशा सिंगल मदर की इमेज बना रही हैं कि वे सब अकेली कर रही हैं। लेकिन वो मेरे 4/5 बीएचके के फ्लैट में रह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+