जब नाना पाटेकर को बड़े बेटे को बीमार देख हो गई थी नफरत, कहा- 'मैं घिनौना आदमी हूं'

Nana Patekar Elder Son: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर हर मुद्दे खुलकर अपनी राय देते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बड़े बेटे की मौत पर खुलकर बात की।

'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया कि जब बड़े बेटे का जन्म हुआ था तो वह काफी तकलीफों से गुजर रहा था। उसकी एक आंख में दिक्कत थी जिसकी वजह से उसे दिखाई नहीं देता था। एक्टर ने ये भी कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें अपने बेटे से नफरत होने लगी थी।

Nana Patekar

नाना पाटेकर ने कहा कि, 'मुझे इतनी नफरत होने लगी कि जब मैंने उसे देखा तो ये सोचा कि लोग क्या सोचेंगे कि नाना का कैसा बेटा है। मैं घिनौना आदमी हूं कि मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि वो कैसा महसूस कर रहा है। बल्कि मैंने केवल यही सोचा कि लोग मेरे बेटे के बारे में क्या सोचेंगे। उसने हमारे साथ केवल ढाई साल बिताए लेकिन आप क्या कर सकते हैं। जीवन में कुछ चीजें तय होती हैं।' नाना ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम दुर्वासा रखा था।

नाना पाटेकर ने ये भी खुलासा किया कि एक वक्त था जब उन्हें एक दिन में 60 सिगरेट पीने की आदत थी। क्योंकि उन्होंने बहुत कम वक्त में अपना इकलौता बेटा खो दिया था। एक्टर ने कहा कि, 'मेरी सिगरेट पीने की बहुत गंदी आदत हो गई थी और बदबू की वजह से कोई मेरे आसपास बैठना भी पसंद नहीं करता था। एक दिन मेरी बहन ने मुझे खांसते हुए देखा और फिर उसने कहा कि तुम क्या देखना चाहते हो?' बस उसकी इस बात के बाद नाना पाटेकर ने हमेशा के लिए सिगरेट छोड़ दी।

नाना ने ये भी बताया कि उनकी मुलाकात उनकी वाइफ नीलकांती से कैसे हुई। एक्टर ने कहा कि वह एक नाटक के दौरान मिले। एक्टर की पत्नी उस वक्त बैंक में अफसर थीं। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। बता दें कि, नाना पाटेकर को आखिरी बार फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में देखा गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+