Saif Ali Khan से शादी करने पर करीना कपूर को मिली थी धमकी, बेबो घर तक छोड़ने को थीं तैयार, जानें पूरा किस्सा
Kareena Kapoor Saif Ali Khan Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान चर्चित कपल में से एक हैं। इन दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी। लेकिन जब दोनों की शादी हुई थी तो उस वक्त करीना कपूर को काफी ताने सुनने को मिले थे।
फिल्म टशन के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद कुछ साल दोनों लिव इन में रहे और फिर साल 2012 में कपल ने शादी कर ली। हालांकि करीना के लिए ये इतना आसान नहीं था क्योंकि उस वक्त उनका करियर पीक पर था और एक्ट्रेस को फिल्मों के कई ऑफर मिल रहे थे। वहीं उनके कुछ करीबियों ने समझाने की कोशिश की वह ये शादी ना करें।

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, जब मैंने सैफ अली खान से शादी करने का फैसला किया था तो लोगों ने मुझे कहा कि अगर मैंने ये शादी की तो मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा। क्योंकि सैफ 2 बच्चों के पिता हैं। अगर तुम दो बच्चों के पिता से शादी करोगी तो ये तुम्हारे करियर के लिए बहुत गलत होगा। इससे तुम्हारी शादी भी बर्बाद हो सकती है।
हालांकि करीना कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने उस वक्त किसी की नहीं सुनी और सैफ से शादी करने का फैसला कर लिया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'क्या प्यार करना इतना बड़ा अपराध है? अब शादी करके देख ही लेते हैं कि क्या होता है'। खैर करीना अपने इस फैसले से काफी खुश हैं और वह अब दो बच्चों की मां हैं।
बता दें कि, सैफ अली खान से शादी करने के लिए करीना कपूर ने अपने परिवार वालों को मनाने में कड़ी मशक्कत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर खानदान को करीना की सैफ के साथ शादी गंवारा नहीं थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स रणधीर कपूर और बबीता को इस बात की भी धमकी दे डाली कि अगर वह लोग शादी के लिए नहीं माने तो करीना घर छोड़ कर चली जाएंगी।
आपको बता दें कि, सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को पूरे 11 साल हो चुके हैं। आज भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। शादी के बाद करीना ने दो बच्चों की मां बनी। जिनका नाम तैमूर अली खान और जेह है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications