जब जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की किस फोटो से मचा था बवाल, तो श्रीदेवी ने उठाया था ऐसा कदम
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया। एक्टेस ने बताया कि वह उन्हें प्यार से शिखू बुलाती हैं।
हालांकि इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब बिना स्टेटमेंट दिए भी जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब लाइमलाइट में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच तब नजदीकियां बढ़ी जब जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक किस करते हुए फोटो वायरल हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फिर से जान्हवी और उनके शिखर के बीच नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ने लगी थीं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाने की काफी कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन दोनों की नजदीकियां जाह्नवी की मां श्रीदेवी को काफी खटक रही थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीदेवी नहीं चाहती थी कि जाह्नवी फिलहाल किसी को भी डेट करें।
जानकारी के मुताबिक, शिखर और जाह्नवी किस फोटो वायरल होने के बाद उनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया था। क्योंकि जान्हवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। ऐसे में उनकी मां श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी पूरी तरह से अपने करियर पर ध्यान दें। इसलिए जाह्नवी और शिखर पहाड़िया ने इस रिश्ते को खत्म कर अलग होना ही सही समझा। कहा ये भी जाता है कि श्रीदेवी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।
बता दें कि, अब जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया फिर से साथ आ गए। यहां तक कि दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करते हैं। जानकारी के मुताबिक, शिखर पहाड़िया के जाह्नवी कपूर के पिता बोनी के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications