20 साल की उम्र में मैं जब....मलाइका अरोड़ा के 'शेप ऑफ यू, शो में रकुल प्रीत सिंह ने किया ये खुलासा
20 साल की उम्र में मैं जब....मलाइका अरोड़ा के 'शेप ऑफ यू, शो में रकुल प्रीत सिंह ने किया ये खुलासा
मुंबई, 07 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का शो 'शेप ऑफ यू' खूब पॉपुलर रहा है। फिटनेस आइकन बन चुकी 48 वर्षीय मलाइका अरोड़ा के इस शो में इस बार एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह पहुंची। मलाइका के शो में हर सेलिब्रेटी की तरह राकुल प्रीत ने भी अपने फिटनेस सीक्रेट शेयर किए। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई और बड़े खुलासे किए।

कैसे बॉडी शेमिंग का शिकार हुई
रकुल ने खुलासा किया कि कैसे करियर के शुरूआती दौर में कैसे बॉडी शेमिंग का शिकार हुई। रकुल की डाइट से लेकर वर्कआउट रूटीन के बारे में रकुल ने बहुत ही सहजता से जवाब दिया। आइए जानते हैं रकुल ने और क्या खुलासे किए।

रकुल प्रीत ने कहा 20 साल की उम्र में जब मैं....
रकुल प्रीत ने कहा जिस दिन वो वर्कआउट नहीं करती उस दिन बहुत चिड़चिड़ी हो जाती हैं। वो लंच में साधारण दाल, सब्जी रोटी ही खाती है। रकुल प्रीत ने कहा 20 साल की उम्र में जब मैं एक्टिंग करियर में आई तब मैं भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुई। उन्होंने मुझे बहुत से लोगों ने कहा मुझे पतला होना चाहिए।

वर्कआउट उनका जुनून है
रकुल प्रीत सिंह ने खुलासा करते हुए चाहे उनकी शूटिंग चाहे अर्लीमार्निंग हो लेकिन वो बिना वर्कआउट के नहीं जाती हैं। ऐसे में समय को मैनेज करने के लिए रकुल सुबह 3 बजे उठकर भी वर्कआउट करती हैं उन्होंने कहा आधे घंटे का वर्कआउट हर दिन जरूर करती क्योंकि वर्कआउट उनका जुनून है। फिटनेस क्वीन मलाइका को नकुल ने बताया वो नाश्ते में अंडा खाना नहीं पसंद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications