'नहीं पहनने देते थे शॉर्ट्स', ईशा देओल के साथ ससुराल वाले करते थे ऐसा व्यवहार, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
Esha Deol Bharat Takhtani: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का उनके पति भरत तख्तानी से तलाक हो चुका है। जिसकी जानकारी खुद कपल ने दी थी। 12 साल की शादी टूटने के बाद ईशा देओल के कुछ पुराने इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं। जिसमें उन्होंने भरत को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे।
दरअसल, ईशा देओल ने अपनी 'अम्मा मिया' लॉन्च की थी जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि शादी की शुरुआत तो काफी अच्छी रही लेकिन धीरे-धीरे काफी कुछ बदल गया। इसके अलावा ईशा ने अपने ससुराल वालों के व्यवहार के बारे में भी बताया।

ईशा देओल ने अपनी किताब में लिखा कि, 'जब हमने साल 2012 में शादी की थी काफी कुछ बदल गया था। मैं अपने ससुराल में छोटे कपड़े या शॉर्ट्स पहनकर नहीं घूम सकती थी जैसा कि मैं शादी से पहले अपने घर में घूमती थी।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके ससुराल वाले बहुत अच्छा व्यवहार करते थे।
ईशा देओल ने अपने ससुराल का जिक्र करते हुए बताया कि केवल एक चीज जो देखी थी कि घर की सभी महिलाएं अपने पतियों के लिए टिफिन भेजती थीं। लेकिन उनकी सास ने घर के काम को लेकर कभी उन पर दबाव नहीं बनाया। बल्कि घर में उनके साथ परिवार के तीसरे बेटे की तरह व्यवहार किया जाता था।
ईशा देओल ने अपनी किताब में बताया कि मैं अपने ससुराल में सबसे बड़ी बहू थी और इसलिए मुझे हमेशा से काफी ज्यादा प्यार मिला। बता दें कि, इस किताब में ईशा ने ये भी जिक्र किया था कि दूसरे बच्चे के पैदा होने के बाद भरत कापी ज्यादा अलग रहने लगे थे। वह एक्ट्रेस को टाइम भी नहीं देते थे।
बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी एक दूसरे को बचपन से जानते थे और दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। इसके बाद कपल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं जो कि फिलहाल ईशा देओल के साथ रहे रहे हैं। अब इस कपल ने कुछ ही दिनों पहले अपने तलाक का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications