अजय देवगन 2 बार जा चुके हैं जेल! खुद कहा था- 'मैं पिता को बिना बताए उनकी बंदूक लेकर...'
अजय देवगन 2 बार जा चुके हैं जेल! खुद कहा था- 'मैं पिता को बिना बताए उनकी बंदूक लेकर...'
मुंबई, 02 अप्रैल: अभिनेता अजय देवगन का आज 02 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन के जन्मदिन पर हम आपको उनके कॉलेज के दिनों के बारे में बताते हैं। अजय देवगन ने एक बार खुलासा किया था कि वह अपने कॉलेज के दिनों में एक 'गुंडा (गुंडे)' थे। एक पुराने इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उन्हें दो बार लॉकअप में भेजा गया था। अजय देवगन ने यह भी कहा था कि अपने पिता वीरू देवगन की बंदूक उनकी जानकारी के बिना वह लेकर जाते थे।

'कॉलेज के दिनों में गुंडा थे अजय देवगन'
2018 में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू अजय से पूछा गया कि क्या वह 'कॉलेज में गुंडा' थे। अजय देवगन ने जवाब दिया था, ''पूरी तरह से। मैं सलाखों के पीछे रहा हूं। दो बार लॉक-अप के अंदर, यहां तक कि मेरे पिता की बंदूक भी लेकर मैं दोस्तों के साथ जाता था, जो अवैध था।''

अजय ने कहा- मैंने मेहनत बहुत की लेकिन संघर्ष नहीं करना पड़ा
अजय देवगन ने उसी इंटरव्यू में कहा था, ''मुझे कभी संघर्ष नहीं करना पड़ा, हां लेकिन मैंने कड़ी मेहनत निश्चित रूप से की है। मैं मिठीबाई कॉलेज में था और जल्दी ही मुझे एहसास हुआ कि मुझे फिल्में बनाना पसंद है। मैं 8 या 9 साल की उम्र में अपने पिता की फिल्मों संपादन में मदद कर रहा था। और एक्शन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण था, उस वक्त एक्शन सीन एडिट करना कठिन था।''

'12-13 साल की उम्र में मैं खुद फिल्म बनाता था...'
अजय देवगन ने कहा, ''12-13 तक, मैंने अपनी खुद की फिल्में बनाना शुरू कर दिया था। मेरे पिता ने मुझे एक कैमरा खरीद दिया था। मैं बहुत सारे विशेष प्रभाव करता था, अपने खुद के सेट बनाता था, जब तक मैं 15 साल का था बाद में, वह मुझे कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए भी भेजते थे। जैसे रेखा की फिल्म मैडम एक्स, जो 1994 में आई थी।''

जानें अजय देवगन के फिल्मी सफर के बारे में?
अजय देवगन एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। अजय देवगन 1991 में फूल और कांटे के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दिलवाले (1994), दिलजले (1996), जख्म (1998), हम दिल दे चुके सनम (1999), कंपनी (2002), लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)। गोलमाल फ्रैंचाइजी, सिंघम (2011), और तन्हाजी (2020) जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

अजय देवगन की आने वाली फिल्मों के बारे में जानें?
अजय देवगन वर्तमान में अपने तीसरे निर्देशन रनवे 34 की रिलीज का इंतजार कर रहा है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, रनवे 34 कैप्टन विक्रांत खन्ना की जिंदगी पर बनी फिल्म है। फिल्म में विक्रांत खन्ना का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। फिल्म में रनवे 34 में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर भी हैं। यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications