टूटा हाथ,आंखों में चोट के निशान...जब इस हाल में अवॉर्ड लेने पहुंची थी ऐश्वर्या राय, मीडिया को खुद बताया था सच
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कान्स फेस्टिवल के लिए अपनी बेटी आराध्या के साथ रवाना हुईं। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में हुए फ्रैक्चर ने फैंस का ध्यान खींचा। फैंस लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं कि आखिर ऐश्वर्या राय को चोट कैसे लग गई।
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो जब भी किसी इवेंट में जाती हैं तो उनका लुक फैंस को दीवाना बना देता है। लेकिन एक बार ऐश्वर्या फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में टूटा हाथ और बड़ा सा चश्मा लगाकर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने पहुंची थी जिसे देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे।

ये बात साल 2002 की है जब ऐश्वर्या राय को संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। ये उनके करियर का पहला अवॉर्ड था। जब अवॉर्ड लेने के लिए एक्ट्रेस स्टेज पर पहुंची तो उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया था। इस दौरान उनकी आंखों पर चोट लगी थी जिसको कवर करने के लिए ऐश्वर्या ने काला चश्मा लगा रखा था। इसके अलावा एक्ट्रेस का हाथ भी टूटा था।
उस वक्त ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप काफी चर्चा में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से एक्ट्रेस को चोट लग गई थी। वहीं ऐश्वर्या राय ने कई बार इंटरव्यू के दौरान कहा कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे जिसकी वजह से उन्हें हर रोज शूट करने के लिए मेकअप लगाकर जाना पड़ता था।
हालांकि जब मीडिया ने उनसे इस चोट की वजह पूछी थी तो एक्ट्रेस ने कहा था कि वह सीढ़ियों से फिसल गईं थीं, जिससे उन्हें यह चोट आई थी। वह केवल अपने फैंस के लिए अवॉर्ड लेने आई थीं। हालांकि वजह जो भी रही हो लेकिन इस अंदाज में भी ऐश्वर्या राय ने पूरा अवॉर्ड फंक्शन अटेंड किया था।












Click it and Unblock the Notifications