...जब 50 की उम्र पार कर चुकीं इन एक्ट्रेस ने बिकिनी लुक में ढाया कहर, फैंस बोले-आपके सामने सारा-जाह्नवी भी फेल
...जब 50 की उम्र पार कर चुकीं इन एक्ट्रेस ने बिकिनी लुक में ढाया कहर, फैंस बोले-आपके सामने सारा-जाह्नवी भी फेल
मुंबई, 16 सितंबर। 30 साल पहले सलमान खान के साथ उनकी फिल्म मैंने प्यार किया में काम कर रातों-रात मशहूर होने वाले एक्ट्रेस भाग्यश्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। भाग्यश्री अब 52 साल की हो चुकी हैं, लेकिन इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं, जिसे देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर भाग्यश्री की बिकिनी फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वो ब्लू कलर के बिकिनी में नजर आ रही हैं। भाग्यश्री ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर इन तस्वीरों को साझा किया है। भाग्यश्री के अलावा मलाइका अरोड़ा, मंदिरा बेदी, पूजा बेदी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो 50 की उम्र के आसपास है, लेकिन जब ये अपनी बिकिनी लुक में आती हैं तो कहर ढा देती है। फैंस उन्हें देखकर उनकी उम्र को लेकर धोखा खा जाते हैं।

52 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने पहनी बिकिनी
सलमान खान के साथ मैने प्यार किया फिल्म से पहचान बनाने वाले एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। भाग्यश्री खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए पूरी मेहनत भी करती हैं। ये मेहनत उनके चेहरे पर भी दिखता है। 52 साल की उम्र में भी वो 25 साल की नजर आती है। हाल ही में भाग्य श्री ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की, जिसके बाद से उनकी बिकिनी फोटो खूब वायरल हो रही है। बैंगनीकलर की बिकिनी पहने भाग्यश्री पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

भाग्यश्री का ग्लैमरस लुक वायरल
तस्वीरों और वीडियो में वो अपने दोस्तों के साथ वेकेशन इंज्वाइन करती दिख रही हैं। उन्होंने बैंगनी कलर की मोनॉकिनी स्टाइल बिकिनी पहनी है और पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। उनकी तस्वीरें देख लोग उनकी उम्र को लेकर धोखा खा गए, फैंस उनकी तुलना बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी से कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

19 साल की उम्र में की थी शादी
भाग्यश्री ने महज 19 साल की उम्र में व्यवसायी हिमालय दासानी से शादी कर ली। परिवार को खिलाफ जाकर उन्होंने ये शादी की थी, जिसके कारण उनके माता-पिता उनकी शादी में शामिल नहीं हुए। 1989 में उन्होंने मैने प्यार किया फिल्म के साथ बॉलीवुड में आते ही सबको चौंका दिया। हालांकि फिल्मों में वो बहुत कुछ नहीं कर पाई। साल 2009 में उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 3 में हिस्सा लिया। फिलहाल वें श्रीनिर्वेश एंटरटेनमेंट नाम की मीडिया कंपनी चलाती है। इसमें उनके साथ उनक पति भी हाथ बंटाते हैं।

दो बच्चों की मां हैं पूजा बेदी
50 साल की एक्ट्रेस पूजा बेदी दो बच्चों की मां है, लेकिन जब जब आप उनकी ग्लैमरस फोटोज देखेंगे तो उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं। 50 साल की उम्र में भी पर्फेक्ट फिगर की मालकिन पूजा बेदी बिकिनी लुक में यंग हीरोईनों को टक्कर देती है।

इन एक्ट्रेस क सामने उम्र तो बस एक नंबर है
48 साल की मंदिरा बेदी पर्फेक्ट फिगर की मालकिन है। उनकी बिकिनी अंदाज़ ने उन्हें खूब लाइमलाइट दिला रखी है। उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वहीं मलाइका अरोड़ा खान ग्लैमर, ब्यूटी, बोल्डनेस की आइडन बन चुकी है। पूजा बत्रा, अमीषा पटेल, करिश्मा कपूर ये वो एक्ट्रेस हैं, जिनके सामने एज को बस एक नबंर है।












Click it and Unblock the Notifications