जब सतीश कौशिक ने Mr India फिल्म के लिए आमिर खान को किया था रिजेक्ट, दिलचस्प है किस्सा
Actor Satish Kaushik passes away: अभिनेता-फिल्मेकर सतीश कौशिक का दिल्ली में बुधवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है।

Satish Kaushik News: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक का बुधवार (08 मार्च) को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। सतीश कौशिक 66 वर्ष के थे। सतीश कौशिक फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट थे। सतीश कौशिक ने एक थिएटर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था और एक सहायक निर्देशक के रूप में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। पिछले साल एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि कैसे सतीश कौशिक ने अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के लिए उन्हें रिजेक्ट किया था। सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकाये इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है।

आमिर खान ने बताया था आखिर क्या हुआ था?
आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने की योजना बना रहे थे लेकिन कुछ भई फिक्स नहीं था। लेकिन इतना कंफर्म था कि वह फिल्म निर्माता शेखर कपूर के लिए काम करना चाहते हैं। शेखर कपूर उस वक्त फिल्म मिस्टर इंडिया का डायरेक्शन कर रहे थे। इस फिल्म में सतीश कौशिक बतौर अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर रहे थे।

आमिर खान ने अपनी मीटिंग को किया याद
आमिर खान ने अपनी मीटिंग को याद करते हुए कहा, ''मैं गया था और शेखर कपूर से मिला था क्योंकि वह मेरे पसंदीदा डायरेक्टर थे। इसलिए मैंने उससे कहा कि मैं एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर उनके साथ काम करना चाहता हूं। उस वक्त सतीश कौशिक उनके मुख्य सहायक निदेशक थे। उस मीटिंग में मैंने उनको अपना पेपर वर्क दिखाया। उन्होंने मुझसे कहा कि कितना कुछ आता था, वो बहुत इम्प्रेस भी हुए थे मेरे पेपर वर्क से क्योंकि उस टाइम इंडस्ट्री में पेपर वर्क करता ही नहीं था कोई, ना सतीश करते थे।''

कार से आए थे आमिर खान...इसलिए नहीं मिला काम...
आमिर खान ने कहा कि अच्छा काम करने और शेखर कपूर के इम्प्रेस होने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला था। हालांकि काफी वक्त के बाद जब आमिर की फिल्में आने लगी थी तो एक मुलाकात के दौरान सतीश कौशिक ने उन्हें बताया था कि मिस्टर इंडिया के लिए उन्हें काम क्यों नहीं मिला।
आमिर खान ने कहा, ''बाद में सतीश ने मुझे बताया कि तू जब मिस्टर इंडिया के लिए आया था तो हमसे मिलने के लिए गाड़ी चला कर आया था। और उस वक्त तक मेरे पास कार नहीं थी। इसलिए मुझे लगा कि मुझसे जूनियर के पास कार होगा तो सही नहीं रहेगा।''

किसी से मांग कर लाए थे आमिर खान कार
आमिर खान ने बाद में खुलासा किया था कि उस दिन वह कार किसी और से मांग कर लाए थे। आमिर खान ने सतीश कौशिक को बताया कि कार उनकी नहीं थी और वह उस दिन किसी से कार मांग कर लाए थे। आमिर खान ने बताया था कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ था कि सिर्फ कार से जाने की वजह से उन्हें फिल्म में काम नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications