संजय कपूर ने मौत से पहले एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और दोनों बच्चों को क्या-क्या दिया? मिले कितने पैसे?
Sunjay kapur and Karisma Kapoor: 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इस समय खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है।
हार्ट अटैक से संजय कपूर की हुई मौत
खबर है कि संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौत के समय संजय कपूर इंग्लैंड में मौजूद थे और पोलो खेल रहे थे। खेलते वक्त अचानक ही उन्हें बेचैनी सी महसूस हुई।

पोलो खेलते हुए संजय कपूर का हुआ निधन
उसके बाद संजय कपूर को दिल में हल्का दर्द होने लगा और देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर की मौत की पुष्टि सुहेल सेठ ने की है।
साल 2003 में की थई करिश्मा कपूर से शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी, लेकिन ये शादी ही उनके लिए दर्दनाक बन गई थी। आपको बता दें कि हनीमून पर ही करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी।
करिश्मा ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
-बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। हालांकि उस समय तक करिश्मा कपूर एक सुपरहिट हीरोइन बन चुकी थीं। आपको बता दें कि संजय और करिश्मा की शादी 13 साल तक चली। इसके बाद दोनों ने साल 2016 में तलाक लेने का फैसला कर लिया था।
-कहा जाता है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी काफी बुरे नोट पर खराब हुई थी। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने कहा था कि संजय कपूर और उनके पिरवार के लोगों ने उन्हें मारा-पीटा था, उनके साथ खराब बर्ताव किया था।
संजय कपूर की कुल संपत्ति और बिजनेस
आखिरकार साल 2016 में करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर से तंग आकर तलाक ले लिया था। तलाक के बाद संजय कपूर को करिश्मा कपूर को बहुत एलिमनी देनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन थे। संजय कपूर के पास करीब 120 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी।
करिश्मा कपूर को मिली इतनी एलिमनी
-वहीं तलाक की एलिमनी के तौर पर संजय ने करिश्मा कपूर को 70 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। संजय कपूर ने अपने पिता का घर करिश्मा कपूर के नाम पर कर दिया था।
-इतना ही नहीं वह एलिमनी के रूप में एक्स पत्नी करिश्मा कपूर को हर महीने 10 लाख रुपए भत्ता देते थे। संजय बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनके अन्य खर्चों के लिए उन्हें पैसे देते रहते थे।
-आपको बता दें कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। वहीं तलाक के बाद करिश्मा सिंगल ही अपनी लग्जरी लाइफ को मेनटेन कर रही हैं और सिंगल मदर के रूप में अपने दोनों बच्चों को पाल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications