Oppenheimer का क्या है भगवत गीता से कनेक्शन, जानें इसके पीछे की सच्चाई

Oppenheimer: इस समय हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' को लेकर हर चर्चाएं हो रही हैं। ये फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इस फिल्म को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। 'ओपेनहाइमर' मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

'ओपेनहाइमर' को एक दमदार हॉलीवुड फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म ने न सिर्फ एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड्स तोड़े हैं बल्कि इस मूवीज के टिकिट भी काफी महंगे बिक रहे हैं। उनकी जमकर बिक्री हो रही है। ग्लोबल सिनेमा के सबसे पॉपुलर डायरेक्टर में से एक क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म 'ओपेनहाइमर' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है।

oppenheimer

भगवत गीता से 'ओपेनहाइमर' का कनेक्शन
आपको बता दें कि फिल्म 'ओपेनहाइमर' को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का भगवत गीता के साथ एक बड़ा कनेक्शन है। इस बात को लेकर भी ये फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है। लेकिन फिल्म का किस तरह से भगवत गीता से संबंध है, ये 'ओपेनहाइमर' के लीड एक्टर सिलियन मर्फी ने खुद बताया है। सिलियन मर्फी का कहना है कि उन्होंने फिल्म की तैयारी के वक्त भगवत गीता पढ़ी थी और ये एक बहुत ही सुंदर पाठ है। उन्होंने बताया कि किस तरह से फिल्म 'ओपेनहाइमर' का कनेक्शन भगवात गीता के साथ साबित होता है।

वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक
आपको बता दें कि फिल्म 'ओपेनहाइमर' सिद्धांतिक भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है, जिन्होंने दुनिया में पहला परमाणु हथियार विकसित किया था। उन्हें परमाणु बम का जनक भी कहा जाता है। ओपेनहाइमर को ही एटोमिक बॉम्ब या न्यूक्लियर बॉम्ब बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। ओपनहाइमर की कहानी पर बनी फिल्म के लीड एक्टर सिलियन मर्फी ने बताया कि उन्होंने इस रोल को प्ले करने से पहले भगवत गीता का पाठ क्यों किया था।

क्या ओपेनहाइमर ने पढ़ी थी भगवत गीता?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर ने सालों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1945 में जब न्यू मैक्सिको में ट्रिनिटी टेस्ट हुआ और उनकी टीम ने पहला परमाणु परीक्षण किया तो उनके मुंह से भगवद गीता का एक श्लोक निकल गया था। इसके बाद उन्होंने सोचा थआ कि अब वह मृत्यु बन गए हैं। संसार का नाश करने वाले हैं।

सिलियन मर्फी ने बताई सच्चाई
वहीं अब सिलियन मर्फी ने अपने इंटरव्यू में भगवत गीता के श्लोक पर बात करते हुए कहा- वह भगवात गीता के श्लोक से काफी इंस्पायर्ड थे और उन्होंने फिल्म की तैयारी के समय ही भगवत गीता पढ़ी थी। उन्हें महसूस हुआ था कि ये एक सुंदर और पॉवरफुल पाठ है। सिलियन मर्फी ने कहा था- मुझे लगता है कि ये श्लोक ओपेनहाइमर के लिए एक सांत्वना थी। उन्हें इसकी काफी जरूरत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+